Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • राजनाथ सिंह का 7 साल पुराना वीडियो...
फैक्ट चेक

राजनाथ सिंह का 7 साल पुराना वीडियो वर्तमान किसान आंदोलन से जोड़ा गया

दावा किया जा रहा है कि भाजपा में किसान आंदोलन के कारण फूट पड़ी है |

By - Saket Tiwari |
Published -  8 Dec 2020 8:12 PM IST
  • राजनाथ सिंह का 7 साल पुराना वीडियो वर्तमान किसान आंदोलन से जोड़ा गया

    एक ढ़ाई मिनट लम्बी वीडियो क्लिप वायरल है जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भाषण दे रहे हैं | इसमें वे किसानों (farmers) के पक्ष में बात करते नज़र आ रहे हैं | वे कहते हैं कि उन्हें धरने के बारे में पता होता तो जिस दिन धरना शुरू हुआ था, वे उसी दिन आ जाते | इसके साथ दावा किया जा रहा है कि भाषण वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन (kisan andolan) का है | आपको बता दे कि वीडियो पुराना है और दावा फ़र्ज़ी |

    बूम ने पाया कि यह वीडियो सात साल से ज़्यादा पुराना है एवं वर्तमान किसान आंदोलन से असंबंधित है | वीडियो 2013 में एक प्रदर्शन में राजनाथ सिंह के भाषण को दिखाता है | तब भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स केंद्र में सत्ता में नहीं थी | उस वक़्त कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व वाला यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायन्स था | हालांकि ध्यान देने लायक बात यह है कि राजनाथ सिंह ने वर्तमान किसान आंदोलन के सन्दर्भ में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि 'मिनिमम सपोर्टिंग प्राइस' ख़त्म नहीं होगा एवं किसानों को 'भटकाया जा रहा है |' यहां पढ़ें |

    इस भाषण में राजनाथ सिंह कहते हैं कि उन्हें नहीं मालूम था कि धरना चल रहा है | उन्हें मालूम होता तो वे उसी दिन आ जाते | इसी तरह वे करीब ढाई मिनट तक किसान हित में भाषण देते हैं | साथ ही एक दावा किया जा रहा है जिसमें लिखा है: "बिग ब्रेकिंग :- किसान मुद्दे पर भाजपा में बड़ी फूट! राजनाथ सिंह का किसानों को समर्थन।" जब कैमरा घुमाया जाता है तो हज़ारों किसान दिखाई देते हैं |

    ख़ालिस्तान समर्थकों का दो साल पुराना वीडियो किसान आंदोलन से जोड़ा गया

    पंजाब और हरियाणा के किसानों ने हाल ही में पारित तीन कृषि कानूनों के विरुद्ध दिल्ली चलो मार्च निकाला है और पिछले कई दिनों से हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों के दिल्ली से लगे बॉर्डर पर डटें हुए हैं | किसानों ने इस सिलसिले में दिसंबर 8 को भारत बंद का आह्वाहन किया है |

    पोस्ट नीचे देखें और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहां और यहां देखें |


    फ़ैक्ट चेक

    बूम ने सबसे पहले इस भाषण से सम्बंधित न्यूज़ रिपोर्ट्स ढूंढी पर हाल में राजनाथ सिंह द्वारा ऐसा कोई भाषण हमें नहीं मिला | खोज के दौरान यही वीडियो हमें एक फ़ेसबुक पेज पर मिला जिसमें बताया गया था कि यह 2013 का है |

    इसके बाद हमनें यूट्यूब पर "rajnath singh addressing farmers" कीवर्ड्स के साथ खोज की |


    हमें भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 20 मार्च 2013 को अपलोड किया गया यही वीडियो मिला जो करीब 8 मिनट लम्बा था | वायरल वीडियो केवल ढ़ाई मिनट का है |

    यह भाषण दिल्ली में जंतर मंतर पर तब दिया था जब किसान भारी मात्रा में एक स्थाई इनकम को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे |

    Tags

    Rajnath SinghBJPCongressFarmers protest#Kisan Andolan#Viral Video#Fake NewsFact Check
    Read Full Article
    Claim :   बिग ब्रेकिंग :- किसान मुद्दे पर भाजपा में बड़ी फूट! राजनाथ सिंह का किसानों को समर्थन।
    Claimed By :  Facebook posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!