HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

विंग कमांडर अभिनन्दन वर्थमान के पिता के कांग्रेस में शामिल होने की फ़ेक न्यूज़ वायरल

पिछले चौबीस घंटों में वायरल हुए इस पोस्ट में दावा किया गया है की वर्थमान सीनियर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है

By - Sumit | 4 March 2019 10:38 PM GMT

विंग कमांडर अभिनन्दन वर्थमान को भारत लौटे कुछ तीन दिन हुए होंगे और उन्हें ले कर फ़ेक न्यूज़ का बाज़ार गर्म हो चूका है | फ़िलहाल ख़बर ये आ रही है की अभिनन्दन के पिता रिटायर्ड एयर मार्शल सिम्हाकुट्टी वर्थमान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं | फ़ेसबुक और व्हाट्सप्प पर ये ख़बर काफ़ी वायरल हो चुकी है |

वायरल हुए सारे पोस्ट्स के साथ एक जैसे कैप्शंस हैं: इस वक़्त की बड़ी खबर – अभिनन्दन के पिता कांग्रेस मे हुए शामिल कांग्रेस पार्टी मे परिवार का स्वागत है |

Full View
सचिन पायलट नामक फ़ेसबुक पेज से वायरल हुआ पोस्ट | हालांकि ये पायलट का ऑफिशियल फ़ेसबुक पेज नहीं है
Full View
वायरल पोस्ट

पोस्ट्स के आर्काइव्ड वर्शन यहां और यहां देखें जा सकते हैं |

फैक्ट चेक

इस ख़बर से जुड़ी सच्चाई जानने के लिए बूम ने सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल्स चेक किये | सोशल मीडिया के ज़माने में नेतागण अक्सर ऐसी ख़बरें फ़ौरन ट्वीट किया करते हैं | हमें रिटायर्ड एयर मार्शल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं मिली |

रिटायर्ड एयर मार्शल एस वर्थमान एयर फाॅर्स के एक सुसज्जित अफ़सर हैं | 1999 के कारगिल युद्ध में एक अहम् भूमिका निभा चुके वर्थमान के पास 4,000 से ज़्यादा फ्लाइंग आवर्स और चालीस तरह के एयर क्राफ्ट्स उड़ाने का अनुभव है | एस वर्थमान ने डायरेक्टर मणि रत्नम की तमिल फिल्म काटरू वेलियीदाई के लिए एक कंसलटेंट के तौर पर भी काम किया था | ये फिल्म कारगिल युद्ध के पृष्ठभूमि पर बनी थी |

कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी इस बाबत कोई ख़बर नहीं थी | यहां तक की आख़िरी दफ़ा भी जब कांग्रेस अध्यक्ष ने अभिनन्दन के बारे में कोई ट्वीट किया था तो वो उनके भारत लौटने के उपलक्ष्य पर मार्च 1 को किया था |



बूम ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के दिल्ली दफ्तर तथा प्रदेश कांग्रेस समिति की तमिल नाडु दफ्तर को फ़ोन भी लगाया | जबकि दिल्ली दफ्तर में किसी ने हमारा फ़ोन नहीं उठाया, तमिल नाडु प्रदेश कांग्रेस समिति दफ्तर के एक कर्मचारी ने हमें कहा की यदि ऐसी कोई डेवलपमेंट होती है तो वो हमें सूचित करेंगे |

Tags:

Featured

Related Stories