HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

US- Iran War: अमेरिका का पुराना वीडियो इजरायली एयरपोर्ट के खाली कराने के दावे से वायरल

बूम ने जांच में पाया कि वीडियो जुलाई 2025 का है जब यूएस के डेनवर एयरपोर्ट पर यात्रियों की आपात निकासी कराई गई थी.

By -  Srijit Das |

2 March 2026 4:00 PM IST

एक विमान से यात्रियों को निकाले जाने का पुराना वीडियो यूएस-ईरान युद्ध से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. वीडियो के साथ दावा है कि इजरायल के एक हवाई अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद इजरायली यात्रियों की आपात निकासी की जा रही है.

बूम ने पाया कि यह वीडियो जुलाई 2025 का है जब पश्चिमी अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 3023 से यात्रियों की निकासी की गई थी.

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है. एक मार्च 2026 को ईरान ने पुष्टि की कि उसके सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और अन्य सरकारी अधिकारियों की अमेरिका-इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में मौत हो गई. हमले के जवाब में ईरानी अधिकारियों ने संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और कतर सहित कई खाड़ी देशों पर हमले किया.


क्या है दावा?

रिपब्लिक भारत ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यूएस-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच हवाई अड्डा निशाना बना और इजरायली यात्रियों की आपात निकासी कराई गई. (आर्काइव लिंक)

इसके अलावा एक्स पर कई वेरिफाइड यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, 'आज एक इजरायली हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ईरानी मिसाइल हमले के बाद, अफरा-तफरी में भागते इजरायली यात्रीगण.' (आर्काइव लिंक)

पड़ताल में क्या मिला: वीडियो पुराना है और US एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड किया गया

1. घटना जुलाई 2025 की है: हमने सबसे पहले वीडियो के की-फ्रेम्स लेकर Google Lens का उपयोग करके रिवर्स इमेज सर्च किया. सर्च के दौरान हमें ABC News, CNN और Sky News समेत कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं. इन रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि 26 जुलाई 2025 को डेनवर में रनवे पर टेकऑफ रद्द होने के बाद अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट से यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए रनवे पर बाहर निकाला गया.



2- तकनीकी खराबी के कारण निकासी: 27 जुलाई 2025 को प्रकाशित CBS News की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेकऑफ के दौरान संभावित लैंडिंग गियर समस्या के चलते यात्रियों को निकाला गया. रिपोर्ट में Denver Fire Department के हवाले से कहा गया कि यह समस्या डेनवर से मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 3023 में उस समय हुई, जब विमान रनवे पर था.

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि विमान में सवार सभी 173 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया.

Tags:

Related Stories