HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

फैक्ट चेक: इजरायल के डिमोना पर हमले के दावे से इराक का वीडियो हुआ वायरल

बूम ने पाया कि वायरल हो रहा वीडियो इराक के Nasiriyah स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी आग का है.

By -  Jagriti Trisha |

23 March 2026 6:20 PM IST

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भीषण आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह ईरान द्वारा इजरायली शहर डिमोना पर किए गए हमले के बाद का दृश्य है.

बूम ने पाया कि वीडियो के साथ गलत दावा किया जा रहा है. यह वीडियो 21 मार्च 2026 को इजरायल नहीं बल्कि इराक के Nasiriyah में रिकॉर्ड किया गया था, जब शहर के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई थी.

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चौथे सप्ताह में ईरान ने अपने नतांज परमाणु फैसिलिटी पर हुए हमले के बाद दक्षिणी इजरायल के अराद और डिमोना को निशाना बनाया.

इजरायली विदेश मंत्रालय के अनुसार इन हमलों में बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं. बता दें कि डिमोना में इजरायल का प्रमुख परमाणु संयंत्र स्थित है.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

एक्स पर यूजर्स इस वीडियो को ईरान द्वारा डिमोना पर किए गए हमले से जोड़कर शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि यह ईरान के पहले हमले के बाद डिमोना शहर का दृश्य है. (आर्काइव लिंक)

पड़ताल में क्या मिला:

वीडियो इराक का है

वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें Al Rabiaa TV के आधिकारिक एक्सइंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर 21 मार्च 2026 का शेयर किया गया यही वीडियो मिला. इसके कैप्शन में इसे Central Nasiriyah के एक रेस्टोरेंट में लगी आग का बताया गया था.


इराक स्थित एक अन्य न्यूज प्लेटफॉर्म @alfallujahNews ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए इसे Al-Nasiriyah के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग का बताया. Nasiriyah इराक का एक प्रमुख शहर है.

घटना से संबंधित न्यूज रिपोर्ट 

संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें इस घटना से जुड़ी Iraqi News Agency (INA) समेत Title news, Nabd.com, Dorar-aliraq, 964media, Baghdadtoday और Observeriraq की रिपोर्ट मिलीं. इनमें से कुछ रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलते-जुलते विजुअल मौजूद हैं.

INA की रिपोर्ट में बताया गया कि 21 मार्च को Nasiriyah में स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग में केवल संपत्ति को नुकसान हुआ, किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली. जानकारी मिलते ही सुरक्षा दल मौके पर पहुंचे और आग को आसपास फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया.

Baghdad Today और Observer Iraq की रिपोर्ट के अनुसार, Dhi Qar प्रांत के Nasiriyah के Industrial Housing Area में स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. इस घटना में कई लोग घायल हुए, जबकि कई परिवार इमारत के भीतर फंस गए.




Tags:

Related Stories