HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर लाठीचार्ज? जानिए वीडियो का सच

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो फरवरी 2026 में राजस्थान के बारां जिले में हुई लाठीचार्ज की घटना से संबंधित है.

By -  Jagriti Trisha |

23 March 2026 3:35 PM IST

सोशल मीडिया पर पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के मौके पर अशांति फैलाने की धमकी देने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है.

बूम ने जांच में पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा वायरल दावा गलत है. दरअसल यह वीडियो राजस्थान के बारां जिले का है, जहां फरवरी 2026 में प्रताप चौक के पास पुलिस ने गौ रक्षकों के ऊपर लाठीचार्ज किया था.

गौरतलब है कि दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की मौत के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. होली के दौरान हुई इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया. इस बीच ईद पर माहौल बिगाड़ने की धमकी के वीडियो सामने आए जिसे देखते हुए इलाके की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई. भारी तैनाती के बीच ईद की नमाज अदा की गई और सादगी से त्यौहार मनाया गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 21 मार्च को दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे कुछ हिंदूवादी संगठनों के लोगों को हिरासत में लिया था. इसी घटना से जोड़कर राजस्थान का यह वीडियो वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अफरा-तफरी के माहौल के बीच पुलिस लाठीचार्ज की कार्रवाई करती दिख रही है. इनमें से एक वीडियो के अंत में एक शख्स धमकाते हुए भी नजर आ रहा है.

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स इसे उत्तम नगर की घटना से जोड़ते हुए दावा कर रहे हैं कि दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में ईद के मौके पर बवाल करने वाले बजरंगदल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. आर्काइव लिंक यहां और यहां देख सकते हैं.

पड़ताल में क्या मिला:

वीडियो राजस्थान का है

रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें फेसबुक पर 10 फरवरी 2026 का पोस्ट किया गया वायरल वीडियो मिला. यहां और यहां देखें.

इन पोस्ट के कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो राजस्थान के बारां जिले का है, जब पुलिस ने प्रताप चौक के पास प्रदर्शन कर रहे गौ रक्षकों पर लाठीचार्ज किया था.

Full View


फरवरी 2026 की घटना 

दैनिक भास्कर और पत्रिका न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार घटना 9 फरवरी 2026 की है. बारां में गोवंश का सिर मिलने के मामले में जांच की मांग को लेकर प्रताप चौक चौकी के सामने धरना दे रहे गौ रक्षकों और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और कुछ लोगों को हिरासत में लिया था. घटना पर एनडीवी राजस्थान की विस्तृत रिपोर्ट देखी जा सकती है.

गूगल मैप्स पर हुई लोकेशन की पुष्टि 

हमने गूगल मैप्स पर बारां स्थित प्रताप चौक की तलाश की. इसके स्ट्रीट व्यू में वायरल वीडियो में दिख रही भीमगंज पुलिस चौकी की बिल्डिंग नजर आती है.

Full View



Tags:

Related Stories