Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • दिल्ली के उत्तम नगर में आग का...
फैक्ट चेक

दिल्ली के उत्तम नगर में आग का वीडियो ड्रोन फैसिलिटी पर अटैक के दावे से वायरल

दिल्ली पुलिस ने वायरल दावे का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि यह किसी फैसिलिटी नहीं बल्कि मार्केट फायर की घटना है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  12 March 2026 4:00 PM IST
  • Listen to this Article
    Fire breaks out at Uttam Nagar fish market in Delhi

    पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के पास स्थित मटियाला मछली मार्केट में बीती रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

    कुछ यूजर्स वीडियो शेयर करते हुए इसे पश्चिम एशिया में जारी तनाव से जोड़ रहे हैं. उनका दावा है कि दिल्ली में अलगाववादियों द्वारा एक इजरायली-इंडियन ड्रोन फैसिलिटी पर हमला किया गया.

    बूम से बातचीत में द्वारका डीसीपी ने पुष्टि की कि ड्रोन फैसिलिटी पर हमले का दावा गलत है. यह वीडियो 12 मार्च 2026 की रात को द्वारका के बिंदापुर पुलिस स्टेशन स्थित मछली बाजार में लगी आग से जुड़ा है.

    गौरतलब है कि उत्तम नगर इलाके के मटियाला स्थित फिश मार्केट में 11 मार्च 2026 की देर रात भीषण आग लग गई. इस घटना में लगभग 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कुछ रिपोर्ट में खाक हुई झुग्गियों की संख्या 300-400 के करीब बताई गई है.

    दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक आग लगने की सूचना रात करीब 11:55 में मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 23 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

    क्या है दावा?

    कुछ यूजर्स द्वारा उत्तम नगर में लगी आग के इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि अलगाववादियों द्वारा एक इजरायली-भारतीय ड्रोन फैसिलिटी पर हमला करने के बाद भीषण आग लग गई. (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    मछली मार्केट में लगी आग का वीडियो

    प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के आधिकारिक एक्स हैंडल पर हमें मूल वीडियो मिला जिसके कैप्शन में स्पष्ट तौर पर इसे उत्तम नगर के पास मछली मंडी में लगी आग का वीडियो बताया गया था.

    VIDEO | Delhi: Massive fire breaks out in Uttam Nagar near Machhli Mandi. Firefighting operations underway. More details are awaited.

    (Source: Third Party)

    (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/R2PyMw7iLh

    — Press Trust of India (@PTI_News) March 11, 2026


    हमने पाया कि किसी भी रिपोर्ट में इस घटना के पीछे अलगाववादी हमले की बात नहीं है और न ही इनमें इजरायली-इंडियन ड्रोन फैसिलिटी पर अटैक की जानकारी है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया.

    द्वारका पुलिस ने किया खंडन

    घटना की जानकारी के लिए बूम ने द्वारका डीसीपी से संपर्क किया. उन्होंने वायरल दावे का खंडन करते हुए साफ किया कि यह किसी ड्रोन फैसिलिटी पर हमले की नहीं बल्कि मछली मार्केट में लगी आग की घटना है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आग लगने का कारण अबतक अज्ञात है.

    पुलिस की ओर से भेजे गए एक नोट में स्पष्ट किया गया कि "यह पोस्ट भ्रामक है और गलत जानकारी फैला रही है. यह वीडियो 12.03.26 की रात द्वारका जिले के बिंदापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र स्थित झुग्गियों में लगी आग से जुड़ा है."

    नोट में गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात की गई और यह भी बताया गया कि पुलिस डिपार्टमेंट की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

    विदेश मंत्रालय ने भी किया खंडन

    विदेश मंत्रालय के आधिकारिक फैक्ट चेक अकाउंट से भी इस दावे का खंडन किया गया और लिखा गया कि "यह फेक न्यूज है. कृपया सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे ऐसे झूठे और बेबुनियाद दावों से सावधान रहें."


    यह भी पढ़ें -ईरानी हमले में नेतन्याहू के घर में आग लगने के दावे से असंबंधित वीडियो वायरल


    Tags

    DelhiFactCheckUS Iran War
    Read Full Article
    Claim :   दिल्ली में अलगाववादियों द्वारा एक इजरायली-भारतीय ड्रोन फैसिलिटी पर हमला करने के बाद भीषण आग लग गई.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!