HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

क्या कोविड-19 टीके लिंग में लगेंगे? सी.एन.एन का फ़र्ज़ी स्क्रीनशॉट वायरल

दावा है कि कोविड-19 के टीके लिंग पर लगाने से वायरस से जल्द राहत मिलेगी |

By - Debalina Mukherjee | 7 Jan 2021 2:15 PM GMT

"कोविड-19 से जल्द राहत के लिए डॉक्टर कह रहे हैं कि पुरुषों में टीके लिंग पर लगाए जाएं," इन दावों के साथ सोशल मीडिया पर सी.एन.एन न्यूज़ आर्टिकल का फ़र्ज़ी स्क्रीनशॉट वायरल है |

इस स्क्रीनशॉट में कैलिफ़ोर्निया में कार्यरत एक डॉक्टर का फ़ोटो भी है ताकि दावा वास्तविक लगे | फ़र्ज़ी स्क्रीनशॉट में सी.एन.एन न्यूज़ संस्थान का लोगो भी लगाया गया है | इस आर्टिकल की हैडिंग में लिखा है: "चिकित्सक लिंग में COVID-19 वैक्सीन इंजेक्शन को प्रोत्साहित करते हैं"

पोस्ट में डॉक्टर की तस्वीर के साथ साथ पुरुष जननांगों का स्केच है | लेख आगे कहता है कि डॉक्टर्स ने पाया है कि पुरुष के लिंग पर टीका लगाने से शरीर में जल्द असर करता है | लेख इस दावे का क्रेडिट यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया के एक अध्ययन को देता है |

ए.बी.पी न्यूज़ के फ़र्ज़ी स्क्रीनशॉट्स हो रहे हैं वायरल

यह दावा ट्विटर पर वायरल है जिसे कई नेटिज़ेंस सच समझ रहे हैं | हालांकि तस्वीर एक व्यंग के रूप में बनाई हुई लगती है |

ट्वीट का आर्काइव यहां और यहां देखें |




एक अन्य ट्वीट में दावा किया गया है कि, "कोविड-19 से जल्द राहत के लिए डॉक्टर कह रहे हैं कि पुरुषों में टीके लिंग पर लगाए जाएं"


आर्काइव यहां और यहां देखें |

फ़र्ज़ी स्क्रीनशॉट का दावा, संबित पात्रा की 'बेटी' मुस्लिम युवक संग फ़रार

फ़र्ज़ी स्क्रीनशॉट का दावा: राणा अय्यूब ने फ़्रांस हमले को मंज़ूर किया है

फ़ैक्ट चेक

बूम ने सी.एन.एन द्वारा कोविड-19 पर प्रकाशित लिंग से सम्बंधित लेख खोजे पर कुछ नहीं मिला | इस वायरल हैडिंग में कई त्रुटियां है | जैसे COVID-19 को covid-19 लिखा है |

इसके अलावा वास्तविक सी.एन.एन आर्टिकल के फ़ॉर्मेट और वायरल स्क्रीनशॉट में कई भिन्नताएं हैं | वायरल स्क्रीनशॉट में बाइलाइन, डेटलाइन, प्लेसलाइन नहीं है जो वास्तविक वेबसाइट पर प्रकाशित लेखों में होती हैं | 

नीचे बायीं ओर सी.एन.एन का लेख है और दाईं ओर वायरल स्क्रीनशॉट |


बूम ने इसके बाद डॉक्टर की वायरल तस्वीर के साथ रिवर्स इमेज सर्च किया और हमें बायोटे मेडिकल वेबसाइट मिली जहाँ यह तस्वीर पोस्ट की गयी थी | इसमें डॉक्टर के बारे में बताया गया था | वेबसाइट के मुताबिक़, डॉक्टर क्लारेमोंट मेडिकल सेण्टर, क्लारेमोंट, कैलिफ़ोर्निया में एक अनुभवी डॉक्टर हैं |

बूम ने डॉक्टर से संपर्क किया | उन्होंने वायरल दावों को ख़ारिज़ करते हुए कहा, "यह लेख पूरा फ़र्ज़ी है | मैंने कभी ऐसे किसी अध्ययन की बात नहीं की है, यह केवल किसी की बदमाशी है |"


 हमें कई डिजिटल मीम मेकर एप्लीकेशन मिले जो सी.एन.एन ब्रेकिंग न्यूज़ मीम टेम्पलेट के साथ आते हैं | हालाँकि हम वे एप्लीकेशन की पुष्टि नहीं कर सकते जिससे वायरल स्क्रीनशॉट बनाया गया है | डॉक्टरों द्वारा ऐसा कई अध्ययन नहीं किया गया है जो कोविड-19 के टीके को पुरुषों में लिंग पर लगाने की बात करता है |

Related Stories