HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

सऊदी अरब में हुई साल भर पुरानी बच्चों की पिटाई की घटना का वीडियो भारत में ग़लत सन्दर्भ में वायरल

बूम ने पाया की घटना सऊदी की है एवं बच्चो की बेरहमी से पिटाई कर रही महिला उनकी माँ है जिसने तलाक़ के बाद पति से पैसे लेने का दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया था

By - Saket Tiwari | 26 Sep 2019 11:22 AM GMT

सोशल मीडिया पर एक असंवेदनशील वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला छोटे छोटे दो बच्चों को मार रही है | दोनों बच्चे रो रहे हैं | इसके साथ कैप्शन में लिखा है: "Live murder
इस को इतना शेयर करो कि यह पकडा जाय यह विडियो रूकना नही चाहिए ह आप को अपनी मां की कसम ह" |

आपको बता दें की यह दावा भ्रामक है और वीडियो भारत से नहीं है |

वीडियो को परेशान करदेने की प्रवत्ति के कारण हम लेख में नहीं जोड़ रहे परन्तु इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखा जा सकता है | क्लिप में बच्चे रो रहे हैं और उनके चेहरे दहशत में हैं | शेयर करने वाले इसे हाल का समझ कर ज्यादा से ज्यादा शेयर करने एवं आरोपी को सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं |

यह वीडियो पिछले साल भी काफ़ी वायरल हुआ था जब यह घटना हुई थी | इसपर बूम ने पिछले साल भी एक लेख लिखा था |

यह भी पढ़ें: Gruesome Video Of A Mother Torturing Twins In Saudi Arabia Goes Viral In India

फ़ैक्ट चेक

बूम ने वीडियो को कीफ्रेम्स में तोड़ रिवर्स इमेज सर्च किया | हमें कुछ समाचार लेख मिले जिसमें इस घटना को सऊदी अरब का बताया गया था | हमें डेली मेल, गल्फ इनसाइडर न्यूज़ और ज़ी न्यूज़ पर लेख मिले जिसमें इस घटना के बारे में वृस्तृत जानकारी दी गयी थी |

डेली मेल का लेख
गल्फ इनसाइडर पर प्रकाशित लेख

जुलाई 2018 में गल्फ इनसाइडर पर प्रकाशित इस लेख में बताया गया है की बच्चे जुड़वा हैं और उनकी उम्र करीब छह महीने है | वीडियो ख़ुद महिला ने रिकॉर्ड किया है जो उन बच्चों की माँ है |

गल्फ इनसाइडर के अनुसार: कई सऊदी के लोगों ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया और सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर एंड सोशल डेवलपमेंट को टैग किया | मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ख़ालिद अबा खाईल ने ट्वीट कर कहा की पारिवारिक हिंसा के ख़िलाफ केंद्र को सूचित करदिया गया है और बच्चों को ढूंढा जा रहा है |

इनसाइडर ने यह भी लिखा की वीडियो शेयर करने के पीछे बच्चों के पिता को जानने वाला एक येमेनी शख़्स है जिसका नाम मोहनद अल हश्दी है | इसके अलावा गल्फ इनसाइडर ने लिखा की: "बच्चों की माँ सोमाली थी जिसने एक येमेनी से शादी की थी | दोनों सऊदी अरब में रहते थे पर अब तलाक़ शुदा हैं और आदमी अब महिला को कोई समर्थन नहीं देता | उसने बच्चों को मारते हुए यह वीडियो रिकॉर्ड किये एवं अपने ससुर को भेजे ताकि पैसो के लिए दबाव बना सके |"

आप सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर एंड सोशल डेवलपमेंट के प्रवक्ता के ट्वीट भी नीचे देख सकते हैं | यह ट्वीट्स अरब भाषा में हैं | 17 जुलाई 2018 को किये गए इस ट्वीट का हिन्दू अनुवाद है: घरेलु हिंसा विवरण केंद्र ने इस हिंसा की एक रिपोर्ट प्राप्त कर ली है और कार्यवाही तेजी से शुरू हो चुकी है | हमें आशा है की संपर्क करने की सारी जानकारी 1919 पर उपलब्ध है |



Related Stories