HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

क्या पुलिस की बदसुलूकी का यह वीडियो आंध्र प्रदेश के तिरुमला मंदिर से है? फ़ैक्ट चेक

बूम ने पाया की यह वीडियो पांच साल पुराना है | ऐ.पि.एन न्यूज़ नामक एक वेबसाइट में वर्ष 2014 में अपलोड किये गए इस वीडियो को मथुरा, उत्तर प्रदेश का बताया गया है

By - Saket Tiwari | 28 Aug 2019 12:55 PM GMT

फ़ेसबुक पर एक वीडियो हज़ारों की संख्या में शेयर किया जा रहा है | इस क्लिप में एक मंदिर की कतार में खड़े लोगों को एक पुलिसकर्मी धक्का दे रहा है और मार रहा है | इस वीडियो को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है | दावा किया जा रहा है की आंध्र प्रदेश के तिरुमला मंदिर में एक गैर हिन्दू पुलिसकर्मी हिन्दू भक्तों को मार रहा है |

आपको बता दें की यह दावा ग़लत है |

वीडियो क्लिप में लाल रंग के घेरे में एक पुलिसकर्मी पर फ़ोकस किया गया है जो कतार में खड़े लोगों के साथ बदसलूकी कर रहा है | उसे एक महिला से बहस करते भी देखा जा सकता है |

आप इस तरह की कुछ पोस्ट्स नीचे देख सकते हैं |

Full View

यहाँ आर्काइव्ड वर्शन देखें |

Full View

यहाँ आर्काइव्ड वर्शन देखें |

ट्वीट का स्क्रीनशॉट

यह वीडियो दो साल से वायरल हो रहा है | यूट्यूब और फ़ेसबुक पर इसे तिरुमला का बता कर 2017 से शेयर किया जा रहा है | अमरावती - AP Capital नामक पेज पर शेयर हुआ यह वीडियो करीब एक लाख छब्बीस हज़ार बार शेयर हो चूका है एवं हज़ारो कमैंट्स किये जा चुके हैं |

Full View

फ़ैक्ट चेक

बूम ने वीडियो को कीफ्रेम्स में तोडा तथा रिवर्स इमेज सर्च कर पाया की यह वीडियो यूट्यूब पर 2014 से मौजूद है | हमें हिंदी में "भक्तों से धक्का मुक्की" कीवर्ड्स सर्च कर ए.पी.एन न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर हमें पांच साल पुराना यह वीडियो क्लिप मिला | इसमें वायरल क्लिप को मथुरा के बांके बिहारी मंदिर की घटना बताया गया है |

यूट्यूब सर्च रिजल्ट्स

इस यूट्यूब वीडियो में बताया गया है की भीड़ होने की वजह से बांके बिहारी मंदिर में पुलिसकर्मियों ने धक्का मुक्की की | कई भक्तों को बिना दर्शन ही वापस जाना पड़ा | न्यूज़ बुलेटिन ने मंदिर की सुरक्षा पर भी कई सवाल खड़े किये हैं |

Full View

बूम स्वतंत्र रूप से यह नहीं बता सकता की यह वीडियो मथुरा से ही है | खोज के दौरान ए.पी.एन न्यूज़ द्वारा बताया गया है की वीडियो बांके बिहारी मंदिर का है |

Related Stories