HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
रोज़मर्रा

द ग्रेट कंजंक्शन: 400 साल बाद शनि और बृहस्पति आज सबसे नज़दीक

जानिए भारत में कब, कहाँ और कैसे देखी जा सकेगी यह खगोलीय घटना ।

By - Saket Tiwari | 21 Dec 2020 10:46 AM GMT

अंतरिक्ष | पृथ्वी के परे फ़ैला आकाशगंगाओं से भरा अनंत ब्रह्माण्ड | इन करोड़ों आकाश गंगाओं में एक है 'मिल्की वे' आकाश गंगा | यह हमारी है | इस आकाश गंगा में भी लाखों सौर मंडलों में एक हमारा सौर मंडल है जिसमें एक सूर्य और 8 ग्रह हैं | इसमें आज वन्स इन अ लाइफटाइम यानि 'जीवन में एक बार' होने वाली घटना होने जा रही है |

अमेरिकी अंतरिक्ष रिसर्च एजेंसी, नासा के अनुसार, आज पिछले 400 सालों में जुपिटर और सैटर्न (बृहस्पति और शनि) एक दूसरे के सबसे करीब होंगे | आखिरी बार ये 1623 में इतने करीब थे | यह साल 2020 की भी आखिरी मुख्य खगोलीय घटना होगी | यह खगोलीय घटना भारत में आज रात देखी जा सकती है | दोनों ग्रह इतने नज़दीक होंगे कि खुले एवं साफ़ आसमान में नंगी आँखों से भी देखा जा सकेगा | जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के एक खगोलीय वैज्ञानिक डॉ जेम्स ओ'दोनोघुए के मुताबिक़ दिल्ली से दोनों ग्रहों के सबसे करीब होंगे का वक़्त आज रात 23:13 है |

कैसे और कब देखा जा सकेगा?

इस खगोलीय घटना को देखने के लिए कोई ख़ास उपकरण की जरुरत नहीं होगी | एक दूरबीन या छोटा टेलिस्कोप भी आपके काम का है | सबसे पहले एक बिना रुकावट वाली जगह ढूंढे जहाँ आसमान साफ़ हो जैसे खेत या पार्क | जुपिटर और सैटर्न उज्जवल होते हैं जो कई शहरों के ऊपर आसमान में भी देखे जा सकते हैं | सूर्यास्त के बाद दक्षिण-पश्चिमी आसमान में देखें | आज यानी 21 दिसंबर को सैटर्न और जुपिटर एक दूसरे के सबसे करीब होंगे एवं एक दूसरे को पार करेंगे |

दिल्ली के नेहरू प्लैनेटेरियम में इस कंजंक्शन को देखने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हैं | इसके अलावा बेंगलुरु स्थित जवाहरलाल नेहरू प्लैनेटेरियम ने कहा है कि वे 'ग्रेट कंजंक्शन' को अपने यूट्यूब एवं फ़ेसबुक चैनल्स पर 'लाइव' दिखाएंगे | एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पर द ग्रेट कंजंक्शन की भारत में और विश्व में दिखाई देने की समय सारणी उपलब्ध है |

'ग्रेट कंजंक्शन': जुपिटर और सैटर्न

यह दोनों ग्रह आम तौर पर हर 20 साल में एक दूसरे को पार करते हैं एवं एक पंक्ति में आते हैं | इस साल यह घटना महत्वपूर्ण दो वजहों से है | पहली वजह यह है कि दोनों ग्रह आखिरी बार इतने नज़दीक करीब 400 सालों पहले आये थे | इसके अलावा दूसरी रोचक बात है कि दोनों ग्रह 'रात' के वक़्त इतने नज़दीक करीब 800 सालों बाद आएंगे, नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार | इसलिए इसे 'ग्रेट कंजंक्शन' कहा जा रहा है |

गूगल ने बनाया डूडल

आज की इस खगोलीय घटना के गवाह बनने के लिए गूगल ने आज का 'गूगल डूडल' ग्रेट कंजंक्शन के नाम किया है |

Related Stories