HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

नहीं, यह जवाहरलाल नेहरू नहीं एक नाटक का दृश्य है

बूम ने पाया की तस्वीर 2013 में हुए एक नाटक 'ड्रॉइंग द लाइन' से है जो भारत के विभाजन पर आधारित था

By - Anmol Alphonso | 14 Nov 2019 12:31 PM GMT

तस्वीर जो जवाहरलाल नेहरू को एक अंतरंग स्थिति में दिखाती है, झूठा दावा करती है | यह तस्वीर दरअसल 2013 के एक नाटक 'ड्रॉइंग द लाइन' का दृश्य है | यह नाटक भारत के विभाजन और उसमें सायरिल रैडक्लिफ की भूमिका को दर्शाता है |

14 नवंबर, 1889 को जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था जिसे हम बल दिवस के रूप में मनाते हैं | यह तस्वीर इसी सन्दर्भ में वायरल की गयी है | झूठा दावा किया जा रहा है की नेहरू किसी विदेशी महिला के साथ अंतरंग स्थिति में हैं |

आर्काइव्ड देखने के लिए यहाँ देखें |

यह तस्वीर पहले से फ़ेसबुक पर थी जो अब फ़िर वायरल हो रही है |

Full View

फ़ैक्ट चेक

बूम ने यांडेक्स सर्च इंजन पर रिवर्स इमेज सर्च किया और पाया की यह तस्वीर 2013 के एक नाटक 'ड्रॉइंग द लाइन' की है जिसमें लूसी ब्लैक ने लेडी मौन्टबेटन और सिलस कार्सन ने नेहरू का किरदार निभाया था |

ब्रिटिश टेबलायड 'मेट्रो' के एक लेख में यही तस्वीर हमें इस खोज के दौरान मिली जिसे 11 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित किया गया था |

मेट्रो के लेख का स्क्रीनशॉट

इस नाटक का सार हैम्पस्टेड थिएटर, लंदन की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल सकता है | नाटक का निर्देशन होवार्ड ब्रेंटन ने किया था जो सायरिल रैडक्लिफ और उनका भारत विभाजन में सम्बन्ध बताया गया है |

नाटक का विवरण

दो सीमा समितियों की अध्यक्षता करने वाले रैडक्लिफ को पाकिस्तान और भारत के बीच सीमा बनाने का काम दिया गया था |

यह तस्वीर वेबसाइट पर उपलब्ध है

Related Stories