HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

बीफ़ पर भारतीय जनता पार्टी के पुराने बयान को किया गया दोबारा वायरल

पार्टी द्वारा 2018-मेघालया एलेक्शंस के पहले बीफ़ (गौ मांस) पर दिए गए बयान को गलत प्रसंग में वायरल किया जा रहा है

By - Ashraf Khan | 15 March 2019 12:15 PM GMT

सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ पेपर क्लिप वायरल की जा रही है। वायरल हो रहे पोस्ट में दावा किया गया है की यदि भाजपा फ़िर से सत्ता में आई तो नार्थ ईस्ट में बीफ़ (गौमांस) सस्ता होगा। आपको बता दें की यह ख़बर वर्ष 2017 की है जिसे आगामी लोक सभा चुनावों के ठीक पहले फ़िर से गलत सन्दर्भ में वायरल किया जा रहा है |



यह पोस्ट फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी काफ़ी वायरल है। वायरल हो रहे पोस्ट के साथ कैप्शन कहता है "भाजपा फिर से केंद्र में आई तो नार्थ ईस्ट में सस्ता होगा गाय का मांस अर्थात बीफ…बोलो गौ माता की जय"

फ़ेसबुक पर इस पोस्ट को 'अमित जानी' नामक पेज पर शेयर किया गया है।

Full View

इस पोस्ट के आर्काइवड वर्शन को यहाँ देखा जा सकता है।

यह पोस्ट फ़ेसबुक पर कई जगह देखा जा सकता है।

फ़ेसबुक पर कई पेजेज़ से वायरल पोस्ट

ट्विटर पर भी इसी तस्वीर के साथ इस पोस्ट को ट्वीट किया जा रहा है |



फैक्टचेक

वायरल हो रही न्यूज़ क्लिप से कुछ कीवर्ड्स निकाल कर उनका गूगल सर्च करने पर कुछ लिंक्स सामने आते हैं ।


गूगल सर्च

बूम ने इन लिंक्स में अमर उजाला न्यूज़ पेपर क्लिप की पीडीऍफ़ कॉपी पाई जिससे पता चला की यह न्यूज़ क्लिप दो वर्ष पुरानी है। एक पुरानी ख़बर को लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र नया रंग देकर लोगों में भ्रम फ़ैलाने की कोशिश की जा रही है।


अमर उजाला न्यूज़ पेपर क्लिप

भाजपा ने ये घोषणा 2018 में मेघालया में होने वाले असेंबली एलेक्शंस को मद्देनज़र रखते हुए की थी | मेघालया में क्रिश्चियन्स की संख्या ज़्यादा है |

ज्ञात रहे की लोकसभा 2019 के चुनाव अप्रैल से शुरू होने वाले हैं । भारत भर में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे |

Related Stories