HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

मेरठ में गिरफ़्तार एटीएम लूटने वाला गिरोह मुज़फ़्फ़रनगर से है ना की रोहिंग्या मुस्लिम

बूम ने मेरठ पुलिस से बात की जिन्होंने बताया की मुज़फ़्फ़रनगर का यह गिरोह काफी दिनों से एटीएम को गैस कटर की मदद से लूटता था

By - Saket Tiwari | 15 Oct 2019 9:56 AM GMT

सोशल मीडिया पर एटीएम को लूटने की प्रक्रिया को प्रदर्शित करते हुए कुछ लोगों का एक वीडियो वायरल हो रहा है | इस वीडियो में पुलिसकर्मियों ने वीडियो रिकॉर्ड किया है | इस वीडियो की अवधि 2 मिनट 20 सेकंड है जिसे फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल किया जा रहा है |

वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है की यह लोग रोहिंग्या मुस्लिम हैं जो अपने देश से निकाले गए हैं और एटीएम लूटते हैं | यह दावा झूठा है |

कैप्शन में लिखा है: "रोहिंज्ञाओं का देश पर एहसान अब किसी रोहिंज्ञाओं को कुछ मत कहियेगा ये बेचारे अपने देश से निकाले गए हैं । इंदिरा जी इन्हें कृपा दिखा कर हमारे गले मढ़ गयी थी हमारी गाढ़े मेहनत की कमाई बैठे बैठाये इन्हें खिलाने के लिए चोर गिरहकट | मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़ा ATM मशीन से रुपये चुराने वाला गिरोह फिर पुलिस ने पूरी घटना का डेमो करवाया….नोट:- खबरदार कोई इन बांग्लादेशी व रोहिंग्या से दिखने वालों का मज्जब मत पूछना… बस चुप चाप देखिए, कैसे काटते थे ATM मशीन को 👇👇👇" (Sic)

इस दावे में सिर्फ इतना सच है की यह एटीएम लूटने की घटना मेरठ में हुई थी परन्तु पुलिस ने इनके रोहिंग्या मुस्लिम होने या बांग्लादेश से होने वाले दावों को सिरे से नकार दिया |

आप इन कुछ पोस्ट्स को नीचे देख सकते हैं और इनके आर्काइव्ड वर्शन यहाँ और यहाँ देखें |

Full View


बूम ने पहले भी रोहिंग्या मुस्लिमों को निशाना बनाते हुए फ़र्ज़ी दावों को ख़ारिज कर लेख लिखे हैं | नीचे आप पढ़ सकते हैं |

https://hindi.boomlive.in/this-is-not-a-picture-of-rohingyas-eating-hindus/
https://hindi.boomlive.in/photo-of-rohingya-girl-resurfaces-with-a-false-claim/
https://www.boomlive.in/5-crore-bangladeshi-and-rohingya-immigrants-living-illegally-in-india-a-fact-check/

फ़ैक्ट चेक

बूम ने मेरठ पुलिस मीडिया सेल में देवेंद्र से बात की जिन्होंने बताया की यह एक गिरोह था जिसे पुलिस ने गिरफ़्तार किया था | गिरोह के चार लोग गिरफ़्तार हो गए हैं | पुलिस वीडियो रिकॉर्ड इसलिए करती है ताकि यह मालुम हो सके की कोई भी वारदात यह लोग कैसे करते हैं जो बाद में वायरल हो गया है |

देवेंद्र ने यह भी बताया की आरोपियों ने अपना पता मुज़फ़्फ़रनगर बताया है |

बूम ने सरधना थाना प्रभारी उपेंद्र मालिक से भी संपर्क किया जिन्होंने इनके बांग्लादेशी या रोहिंग्या होने वाले दावों को सिरे से नकारते हुए कहा की यह लोग लोई गांव के हैं | इसका बांग्लादेश से कोई नाता नहीं है यह एक स्थानीय गिरोह है जो उत्तर प्रदेश के ही एक ज़िले मुज़फ़्फ़रनगर के निवासी हैं |

पत्रिका अखबार में एसएसपी अजय साहनी का एक बयान प्रकाशित हुआ है जिसमें उन्होंने कहा है की चार लोग जो गिरफ़्तार हुए हैं उनकी पहचान यूँ है: इक़बाल, सलाउद्दीन, गुलफाम जो लोई गाँव के निवासी हैं और शाहरुख़ जो विजाना गांव (मुज़फ़्फ़रनगर) का निवासी है | एसएसपी ने पत्रिका को यह भी बताया की इनका एक साथी फ़रार है |

मेरठ पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी हमनें पाया की इस घटना के बाद का व्योरा पोस्ट किया गया था |



हमें कुछ लेख भी मिले जो इस घटना के बारे में प्रकाशित किये गए थे | यहाँ और यहाँ पढ़ें |

Related Stories