HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

क्या हॉलीवुड फिल्म का जैक स्पैरो किरदार भगवान कृष्ण से था प्रेरित ? समाचार साइटों में दिया गया है यह रहस्यमय उदाहरण

पाइरेट्स ऑफ द कॅरीबीयन के पटकथा लेखक को उद्धृत कते हुए कम से कम दस समाचार साइटों ने #JackSparrowIsKrishna पर कहानियां प्रकाशित की हैं। लेकिन बूम को उद्धरण का कोई मूल स्रोत नहीं मिला है।

By - Sneha | 30 Sep 2018 10:52 AM GMT

 
  पिछले कुछ दिनों से, ट्वीटर और फेसबुक पर हैशटैग #JackSparrowIsKrishna काफी ट्रेंड में रहा है। यह हैशटैग भारतीय मीडिया रिपोर्टों से निकला है। इन रिपोर्टों के मुताबिक डिज्नी के पाइरेट्सस ऑफ द कैरेबियन फ्रैंचाइजी का काल्पनिक किरदार, कैप्टन जैक स्पैरो भगवान कृष्ण से प्रेरित था। हम बता दें कि जैक स्पैरो का किरदार जॉनी डेप ने निभाया था। रिपोर्टों के अनुसार, यह जानकारी 2003 में रिलीज हुई हिट फिल्म फ्रैंचाइजी के स्क्रीन राइटर्स में से एक, टेड इलियट ने बताया है।  
  द टाइम्स ऑफ इंडिया, डेक्कन क्रॉनिकल, टाइम्स नाउ, न्यूज 18, फर्स्टपोस्ट, डीएनए, एबीपी, जनसत्ता, आईबी टाइम्स और अमर उजाला समेत कई मीडिया हाउसों ने टेड इलियट के हवाले से यह बताया है,   “Jack Sparrow’s character in Pirates of the Caribbean is one of the most integral part of the film. The characterization of Sparrow is based on Lord Krishna who is a major deity in Hinduism. While writing the character sketch of Jack Sparrow, we referred to the description of Lord Krishna, various shades of the Almighty, which helped us a lot in making the whole character of Jack Sparrow into existence. “  
यानी
  “पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन से जैक स्पैरो का किरदार फिल्म का एक अभिन्न हिस्सा है। स्पैरो का किरदार भगवान कृष्ण से प्रेरित है जो हिंदू धर्म के प्रमुख देवता हैं। जैक स्पैरो के कैरेक्टर स्केच लिखते समय, हमने भगवान कृष्ण के वर्णन को संदर्भित किया, सर्वशक्तिमान के विभिन्न रंगों ने हमें जैक स्पैरो के पूरे किरदार के अस्तित्व को बनाने में बहुत मदद की है। "   हालांकि इन सभी रिपोर्टों ने अपनी कहानी का आधार इलियट द्वारा इस कथित हालिया खुलासे को बनाया है, लेकिन इनमें से किसी ने भी मूल स्रोत उद्धृत नहीं किया है। इनमें से किसी ने भी अपनी कहानी को उस रिपोर्ट से नहीं जोड़ा है जो यह जानकारी देता है कि यह इलियट ने कब और कहां कहा है। इनमें से किसी भी कहानी में सामान्य रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं का कोई भी पालन नहीं किया गया है, जहां उद्धरण के स्रोत की जानकारी दी जाती है, जिसे वापस देखा जा सकता है और जांच की जा सकती है।  
कथित खुलासे को रिपोर्ट करने के लिए मीडिया हाउसों ने कैसे चीनी व्हिस्पर मॉडल का पालन किया
  टाइम्स ऑफ इंडिया के एंटरटेनमेंट टाइम्स के बाद डेक्कन क्रॉनिकल ने 23 सितंबर, 2018 को बिना किसी स्रोत के अपने लेख प्रकाशित किया, और बाद में या तो उन्हें उद्धृत किए बिना या उद्धरण का उपयोग करके लेख प्रकाशित किया। टाइम्स ऑफ इंडिया और डेक्कन क्रॉनिकल के लेख, पहले अनुच्छेद में कुछ परिवर्तन के साथ लगभग एक समान ही लगते हैं।   टाइम्स ऑफ इंडिया लेख ने कहा, Did you know? Jack Sparrow’s character in ‘Pirates of the Caribbean’ was inspired by Lord Krishna. यानी क्या आप जानते थे? 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' में जैक स्पैरो का किरदार भगवान कृष्ण से प्रेरित था।
डेक्कन क्रॉनिकल
ने हेडलाइन कुछ इस तरह दिया था, Unkown! Jack Sparrow’s Pirates of the Caribbean character is inspired by Lord Krishna. यानी अज्ञात! पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' में जैक स्पैरो का किरदार भगवान कृष्ण से प्रेरित था। बिजनेस ऑफ सिनेमा और पॉप डायरीज़ के दो अन्य वेबसाइटों ने उसी दिन इसी तरह के लेख प्रकाशित किए थे।   बूम टेड इलियट के हवाले से दिए गए उद्धरण के मूल स्रोत के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया तक पहुंचा और उसे ट्वीट भी किया है। हमें अभी तक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।  
  25 सितंबर, 2018 को अन्य वेबसाइटों ने सनसनीखेज हेडलाइनों के साथ व्यवहार का पालन किया।  
टाइम्स नाउ
ने अपनी कहानी में उद्धरण का उपयोग कर लिखा, ‘Johnny Depp’s Jack Sparrow from Pirates of the Caribbean was based on Lord Krishna! Here’s how Twitter reacted’. यानी, “पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन से जॉनी डेप की जैक स्पैरो भगवान कृष्ण से प्रेरित था! देखें कैसी रही ट्वीटर पर प्रतिक्रिया।”   टाइम्स ऑफ इंडिया ने 'खुलासे' पर ट्विटर प्रतिक्रियाओं को संकलित करते हुए एक और कहानी जारी की, Twitterati in a frenzy after ‘Pirates of the Caribbean’ writer confesses the character of Jack Sparrow was inspired by Lord Krishna. यानी ‘पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के लेखक के यह स्वीकार करने करे बाद कि जैक स्पैरो का किरदार भगवान कृष्ण से प्रेरित था, ट्वीटर चल रहा है बवाल।’  
डीएनए
ने इसे "हॉलीवुड का सबसे बड़ा कबूलनामा" के रूप में पेश किया और किसी स्रोत से जोड़े बिना कहा "जैक स्पैरो के चरित्र के लिए स्क्रीनवाइटर में से एक टेड इलियट ने पहले एक बयान में साझा किया ......" पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन से जॉनी डेप की जैक स्पैरो भगवान कृष्ण से प्रेरित था।   न्यूज 18 के हेडलाइन ने सवाल उठाया, Is Jack Sparrow from Pirates Of the Caribbean Really Based On Lord Krishna? यानी क्या पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन से जैक स्पैरो भगवान कृष्ण से प्रेरित था? न्यूज 18 ने कथित खुलासे को टाइम्स ऑफ इंडिया के लेख से जोड़ा है।  
फर्स्टपोस्ट
ने उद्धरण की रिपोर्ट करने के लिए डीएनए की लेख का हवाला दिया है। हेडलाइन कुछ इस प्रकार दिया गया है, Johnny Depp’s Jack Sparrow was inspired by Lord Krishna, says Pirates of the Caribbean screenwriter. यानी जॉनी डेप की जैक स्पैरो भगवान कृष्ण से प्रेरित थी, कहते हैं पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के लेखक। बूम द्वारा फर्स्टपोस्ट से संपर्क करने के बाद, लेख हटा दिया गया है।   एबीपीलाइव ने टीओआई का उद्धरण दिया और अपने लेख भी यह भी कहा कि घोषणा 'सफलता प्रचार' के लिए की गई थी। लेख की हेडलाइन कुछ ऐसे दी गई थी, Here Is Why ‘Jack Sparrow Is Krishna’ Trending on Twitter. यानी ट्विटर पर 'जैक स्पैरो इज कृष्ण' का रुझान क्यों है, यहां देखें।  
न्यू इंडियन एक्सप्रेस
ने अपनी कहानी में किसी स्रोत के बिना उद्धरण का उपयोग किया, Johnny Depp’s Jack Sparrow in Pirates of the Caribbean was inspired by Lord Krishna, writer reveals। यानी पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन में जॉनी डेप की जैक स्पैरो भगवान कृष्ण से थी प्रेरित, लेखक का खुलासा।   स्रोत का हवाला दिए बगैर न्यूजएक्स ने कहा, “Recently one of the film’s screenwriters Ted Elliott revealed….” in its article Pirates of the Caribbean’s Jack Sparrow inspired by Lord Krishna! Here’s how Tweeple reacted. यानी हाल ही में फिल्म के एक स्क्रीन राइटर, टेड इलियट ने खुलासा किया है ....लेख का हेडलाइन कुछ ऐसे दिया गया है - पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन का जैक स्पैरो था भगवान कृष्ण से प्रेरित! कैसे ट्वीटर ने दी प्रतिक्रिया, यहां देखें।  
जनसत्ता
ने भी अपने लेख में उद्धरण के लिए एक स्रोत का उल्लेख नहीं किया है, हॉलीवुड लेखक बोले- श्रीकृष्ण से प्रेरित था 'जैक स्पैरो', सोशल मीडिया में यूं मजे ले रहे लोग।   अमरउजाला ने अपने लेख 'मीडिया रिपोर्ट' में उद्धृत किया है 'पायरेट्स ऑफ केरेबियन' में जैक स्पेरो को बताया भगवान कृष्ण का अवतार, लेखक हो गए ट्रोल।   आईबी टाइम्स की कहानी, जैक स्पैरो का चरित्र भगवान कृष्ण से प्रेरित था; क्या वे वास्तव में समान हैं? उद्धरण के स्रोत के बिना 28 सितंबर को प्रकाशित किया गया था।  
 
भारतीय वेबसाइटों से परे: कोई सबूत नहीं
  हमने उद्धरण के मूल स्रोत को खोजने के लिए कई खोज किए हैं लेकिन कोई वैध स्रोत नहीं मिला। इलियट के हवाले से सटीक उद्धरण 23 सितंबर, 2018 से पहले किसी भी रिपोर्ट या साइट पर दिखाई नहीं देता है।   हैशटैग #JackSparrowIsKrishna पहली बार 25 सितंबर, 2018 को ट्विटर पर दिखाई दिया था। हमने इसे खोजने के लिए ट्विटर अडवांस सर्च के टाइम फ़िल्टर का उपयोग किया है। और, दिखाई देने वाली सबसे पुरानी दो ट्वीट्स एक प्रश्न, 'क्या आप जानते हैं' के रुप में प्रतीत होते हैं – जो फिर से टाइम्स ऑफ इंडिया के लेख के समान है।  
  बूम टेड इलियट तक पहुंचने में असमर्थ रहा है, लेकिन हमने wordplayer.com (@Wordplayercom) पर उपलब्ध संपर्क आईडी पर एक ईमेल लिखा है। यह टेड इलियट और टेरी रॉसिओ द्वारा संचालित एक वेबसाइट है। रॉसिओ पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन फिल्म फ्रेंचाइजी के सह-पटकथा लेखक हैं। बूम टिप्पणी के लिए डिज्नी तक भी पहुंचा हैं और हमें अभी उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है।   सह-लेखक टेरी रॉसियो का क्या है कहना   हमने फेसबुक पर टेरी रॉसियो से संपर्क किया ताकि यह जांच सके कि स्पैरो का चरित्र भगवान कृष्ण से प्रेरित था या नहीं और उद्धरण सही मायने में इलियट का है या नहीं। रॉसियो की फोटो के साथ फेसबुक अकाउंट साइट
wordplayer.com
से जुड़ा था और पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के लेखकों में से एक होना भी स्वीकार किया था।   आश्चर्यजनक रूप से, रॉसिओ किसी भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए अनिच्छुक थे। हालांकि रॉसियो ने कहा, "यदि कोई मूल स्रोत नहीं है, तो उद्धरण स्पष्ट रूप से साझा नहीं किया जाना चाहिए।" बार-बार याद दिलाने के बावजूद, रॉसिओ ने हमें टेड इलियट से संपर्क कराने से इंकार कर दिया।   यह पूछने पर कि क्या स्पैरो का किरदार वास्तव में कृष्ण से प्रेरित था, बिना को टिप्पणी दिए रॉसियो ने हमें एक वेबसाइट लोनर वुल्फ द्वारा एक लेख के लिए एक लिंक भेजा, –
https://lonerwolf.com/trickster-archetypes/।
  लेख, 11 Trickster Archetypes That Provoke and Heighten Your Consciousness, 'ट्रिकस्टर आर्केटीप्स' यानी छलिया आदर्श के बारे में है। जैक स्पैरो का किरदार भी एक ट्रिकस्टर है। यह स्पैरो को पक (ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम), बीटलजुइस (टिम बर्टन क्लासिक), मास्क, चेशर कैट (एलिस इन वंडरलैंड), द मैड हैटर और द जोकर (बैटमैन से) के साथ ट्रिकस्टर के चरित्र अवतार के रूप में संदर्भित करता है।   लेख में सबसे आम पौराणिक ट्रिकस्टर आदर्श का भी उल्लेख है, जिसमें कृष्ण (हिंदू भगवान मोहक, मनोरंजक सर्वोच्च व्यक्ति के रूप में चित्रित) शामिल हैं। नीचे लेख से स्क्रीनशॉट है।  
अतीत में इलियट ने क्या कहा है?   यदि जैक स्पैरो के किरदार को भगवान कृष्ण ने प्रेरित किया है, तो अतीत में लेखकों द्वारा दिए गए साक्षात्कारों से हमें इसका कोई सबूत नहीं मिला है। 2006 में बॉक्स ऑफिस मोजो के साथ किए गए एक साक्षात्कार में, इलियट ने कहा कि वह जैक स्पैरो के किरदार के माध्यम से एक ट्रिकस्टर यानी छलिया बनाना चाहते थे और उसे एक समुद्री डाकू देवता के रूप में चित्रित करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'कुछ हद तक, जैक अंशावतार, ट्रिक्सटर' है। नीचे साक्षात्कार के कुछ अंश हिंदी अनुवाद में दिया गया है:   हम यह ट्रिक्सटर बनाना चाहते थे। आप वापस [रॉबर्ट लुई स्टीवेन्सन के उपन्यास] ट्रेजर आईलैंड में जाते हैं, तो हमने उस कहानी की नैतिक अस्पष्टता उधार ली है। पूरी चीज [युवा लड़के] जिम हॉकिन्स क निर्णय पर आती है कि क्या [समुद्री डाकू] लांग जॉन सिल्वर एक अच्छा आदमी है या बुरा आदमी है - वह उस कहानी का भावनात्मक मूल बिंदू है। सिल्वर लोगों को मारता है ( हर किसी को धोखा देता है ) और यह नैतिक अस्पष्टता समुद्री डाकू शैली में अंतर्निहित है। उस संबंध में, ट्रिक्सटर आर्किटाइप यानी छलिया अदर्श उचित लग रहा था। जैक स्पैरो के साथ हम यही करना चाहते थे।   जब हम पहली फिल्म लिख और बना रहे थे, तो सर्जीओ लियोन [स्पेगेटी] वेस्टर्न जैसे द मैन विद नो नेम [मूवीज]हमारे दिमाग में था। इन सभी प्राणियों की तुलना में
क्लिंट ईस्टवुड
और ली वैन क्लीफ किरदार अनिवार्य रूप से देवता हैं। वे बेहतर निशाना साध सकते हैं, वे बेहतर सवारी कर सकते हैं, वे चालाक हैं, वे तेज़ हैं और वे ज्यादा नहीं बोलते हैं। कुछ हद तक, हम पहले [पाइरेट्स] में यही कर रहे थे, जैक और [कैप्टन] बारबोसा [जेफ्री रश द्वारा निभाई] समुद्री डाकू देवताओं की तरह हैं। वे इन दो प्राणियों के पात्रों के जीवन में आते हैं।   निवेदिता निरंजन कुमार द्वारा अतिरिक्त रिपोर्टिंग।    

Related Stories