HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

पाकिस्तान के वीडियो को बताया जा रहा कश्मीर में भारतीय सेना की महिलाओं के प्रति बदसलूकी

बूम ने पाया की यह पाकिस्तान के मुल्तान में हुई एक घटना का वीडियो है जिसका कश्मीर से कोई सम्बन्ध नहीं है

By - Saket Tiwari | 27 Sep 2019 12:13 PM GMT

सोशल मीडिया पर महिलाओं को मारते हुए कुछ पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है | इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है की कश्मीर में महिलाओं पर इंडियन आर्मी अत्याचार कर रही है | यही महिलाएं पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश करती हैं पर उनकी मेहनत बेकार जाती है एवं एक पुलिसकर्मी उन्हें मारता रहता है |

वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है जो अंग्रेजी में है | इसका हिंदी अनुवाद है: "कश्मीर में मुस्लिम महिलाओं पर इंडियन आर्मी अत्याचार कर रही है | कश्मीर मुसलमान आज की दुनिआ में असहाय हैं | कश्मीर को मुक्त करो | कश्मीर को बचाओ |"

अंग्रेजी कैप्शन: #Kashmir_Muslim_Woman_Tourture_By_Indian_Army ||😥#Kashmir_Muslim_Are_Helpless_in_Current_Word || #Free_Kashmir #Save_Muslim☪

यह वीडियो फ़ेसबुक पर 8 सितम्बर को शमीम होसैन नामकर फ़ेसबुक यूज़र ने पोस्ट किया था | यूज़र खुद को केमन आइलैंड का रहने वाला बताता है | इस वीडियो को लेख के लिखे जाने तक करीब 42,000 बार शेयर किया जा चूका है |

आपको बता दें की यह दावा झूठा है एवं वीडियो पाकिस्तान में हुई एक घटना का है | इस मारपिट का कश्मीर से कोई लेना देना नहीं है |

आप इस पोस्ट को नीचे देखें और इसके आर्काइव्ड वर्शन को यहाँ देखें |

Full View

कश्मीर को लेकर इस तरह की अफवाहें फैलना तब से ज़्यादा हो गयी हैं जब से अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया | इस मुद्दे को कई तरह से हेर फेर कर दिखाया गया है और इस तरह के फ़र्ज़ी वीडिओज़ ने सोशल मीडिया पर काफी गलतफहमियां पैदा की हैं |

हालाँकि कश्मीर में कई विरोध प्रदर्शन सच में हुए थे और अब भी स्थिति शांत नहीं हैं परन्तु कई वीडिओज़ फ़र्ज़ी साबित हो रहे हैं | बूम ने अब तक करीब 55 लेख लिखे हैं जिसमें इसी तरह की अफवाहें, फ़र्ज़ी दावे और भ्रामक सूचनाओं का पर्दाफास किया हैं | बीबीसी की कश्मीर पर कुछ रिपोर्ट्स जिन्हें यहाँ, यहाँ और यहाँ पढ़ें |

फ़ैक्ट चेक

बूम ने वीडियो को कीफ्रेम्स में तोड़कर रिवर्स इमेज सर्च किया | हमें कई ट्वीट्स मिले जो इसे पंजाब पाकिस्तान का बता रहे थे | इनमें से दो ट्वीट थे जो ट्वीटर द्वारा सत्यापित थे | एक ट्वीट सिआसत ऑनलाइन न्यूज़ द्वारा किया गया था जिसमें इस वीडियो का वर्णन था |

वर्णन इस प्रकार हैं: और कितने ऐसे वीडिओज़ आना बाक़ी हैं? हिंसा पुलिस संस्कृति हैं जिसे बदलाव की जरुरत हैं | पुलिस को सुधारों की जरुरत हैं | इस देश ने इमरान खान को इसी वादे पर वोट दिया था की पुलिस में सुधार होगा वार्ना लोगों की ताक़त तो सब जानते हैं |



इसके अलावा हमें राउफ क्लासरा नामक एक पत्रकार का भी ट्वीट मिला |



हमनें यह खोज कर लेने के बाद यूट्यूब पर भी कीवर्ड्स खोज की और एक सामान वीडियो पाया जिसमें इसे पंजाब के मुल्तान इलाके में एक कोर्ट के बाहर की झड़प बताया गया हैं |

Full View

हमनें बात की पुष्टि करने हेतु पाकिस्तान पुलिस की वर्दी और वीडियो में दिख रही वर्दी की आपस में तुलना कर के देखा जिसमें आया परिणाम नीचे देखें |

Related Stories