HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

सीरिया में हुए बम धमाके का वीडियो पुलवामा बताकर किया गया वायरल

वायरल वीडियो को पुलवामा में हुए आतंकी हमले का सीसीटीवी फ़ुटेज बताया गया

By - Sumit | 15 Feb 2019 10:46 PM GMT

पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आत्मघाती हमले को चौबीस घंटे बीतते बीतते सोशल मीडिया पर फ़ेक न्यूज़ की सुनामी आ चुकी है | इसी सिलसिले में एक और वीडियो जुड़ गया है जिसमें दावा किया गया है की ये पुलवामा अटैक का सीसीटीवी फ़ुटेज है |

लगभग नौ सेकंड लम्बे इस वीडियो में एक सिक्योरिटी चेकपोस्ट पर हुए भीषण बम धमाके को दिखाया गया है | पोस्ट के साथ एक कैप्शन है जिसमे कहा गया है: पुलवामा मे आंतकवादी हमले के CCTV वीडियो… ये वीडियो सामने आया है |

आपको बता दें की इस वीडियो का जम्मू कश्मीर से कोई लेना देना नहीं है | वीडियो दरअसल सीरिया-टर्की बॉर्डर के पास एक सिक्योरिटी चेकपोस्ट का है |

नौ-सेकंड लम्बा यह वीडियो फ़िलहाल फ़ेसबुक और ट्विटर पर ज़ोरों से फ़ैल रहा है | फ़ेसबुक पर इस वीडियो को जावेद खान के प्रोफाइल से लगभग 250 से ज़्यादा शेयर्स मिल चुके हैं |

Full View
वायरल हुआ वीडियो

इस पोस्ट का आर्काइव्ड संस्करण यहां देखें |

इसी तरह इस वीडियो को ट्विटर पर भी कई दफ़े ट्वीट किया गया है |



वायरल होता ट्वीट

फैक्ट चेक

बूम ने जब इस वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स निकाल कर उनपर रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें असल वीडियो के कई लिंक्स मिलें |

ब्लास्ट की ख़बरें

गौरतलब बात ये है की यह वीडियो पुलवामा हमले से दो दिन पहले अपलोड किया गया था |

न्यूज़ वायर एजेंसी रायटर्स के एक आर्टिकल के मुताबिक सीरिया के अल-राइ कसबे में, टर्की बॉर्डर के समीप, फ़रवरी 12, 2019 को एक कार बम धमाका हुआ था | यह धमाका एक सिक्योरिटी चेकपोस्ट के नज़दीक हुआ था |

विस्फ़ोट में चार सिविलियन्स और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे | आपको बता दें की उत्तरी सीरिया में स्थित अल-राइ इस्लामिक स्टेट से 2016 में छीना गया था |

हमें ट्वीट्स भी मिलें जो ये कन्फर्म करते हैं की ये वीडियो जम्मू और कश्मीर से नहीं है |



ट्वीट जो दावा करता है की ये हादसा जम्मू और कश्मीर से नहीं है

टर्की के एक ब्रॉडकास्ट चैनल एंटीवी के वेबसाइट पर ही हमें यही वीडियो देखने को मिला |

एंटीवी का स्क्रीनग्रैब

Tags:

Featured

Related Stories