HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

मुहर्रम में भाग ले रही महिला की तस्वीर जे.एन.यु में छात्रों पर पुलिस अत्याचार के रूप में वायरल

बूम ने पाया की यह तस्वीर 2005 में ली गयी थी जिसमें लेबनन देश में हुए अशुरा (मुहर्रम) में भाग लेते हुए महिला को दिखाया है

By - Saket Tiwari | 21 Nov 2019 7:58 AM GMT

तस्वीर जिसमें एक महिला के सर से खून बह रहा है वो मुहर्रम के एक जुलूस में भाग ले रही हैं | इस तस्वीर को फ़र्ज़ी दावों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है की महिला जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यु) की छात्रा है और पुलिस के अत्याचारों से घायल है |

यह तस्वीर उस समय वायरल हुई थी जब जे.एन.यु के छात्रों ने संसद तक जुलूस निकाला था ताकि उनकी मांगे पूरी हों | जे.एन.यु प्रशासन ने हॉस्टल फीस बढ़ाकर उसे करीब 50 प्रतिशत कम कर दिया | इसके बाद छात्रों और छात्राओं ने संसद तक पैदल जुलूस निकाला जिस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया और कई छात्रों और छात्राओं को घायल किया |

वायरल तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है: "आस्था की बात करे तो फूल बरसाए जाते है और शिक्ष। की बात करे तो लाठीया बरसाई जाती है | यही असलियत है योगी और मोदी की उनका मतलब हैं कि कोई भी गरीब परिवार का छात्र शिक्षित न हो"

आप पोस्ट नीचे देख सकते है और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहां देखें |

Full View

यह दावे ट्विटर पर भी वायरल है |

फ़ैक्ट चेक

बूम ने यही तस्वीर का पर्दाफाश पहले भी किया है जब यह कश्मीर के सन्दर्भ में वायरल हुई थी | एक रिवर्स इमेज सर्च के दौरान हमें जाफरियान्यूज़.कॉम का एक लेख मिला | यह लेख शिया न्यूज़ वेबसाइट पर 20 फरबरी, 2005 को प्रकाशित हुआ था |

लेख में प्रकाशित तस्वीर

यह तस्वीर 2005 में उस लेख के साथ प्रकाशित हुई थी जो अशुरा (मुहर्रम का दसवा दिन) पूरी दुनिया में मनाया गया था | इस तस्वीर को लेबनन में हुए इस समारोह के अंतर्गत प्रकाशित किया गया था |

Full View

Related Stories