HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

'क़ुरान' रखने के जुर्म में क्या पाकिस्तानी कि की गई पिटाई !

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में इंडोनेशियाई चोर को पाकिस्तानी बताकर गलत सन्दर्भ में किया जा रहा है वायरल

By - Ashraf Khan | 5 Jan 2019 1:55 PM GMT

दावा : "चीन में इस पाकिस्तानी मुस्लिम व्यक्ति की निर्ममता से पिटाई सिर्फ़ इसलिए हो रही है कि इसके पास क़ुरआन की एक प्रति मिली जो चीन में प्रतिबंधित है।

लो रे चुस्लाम वाले फतवा निकालो चीन पे।"

रेटिंग : झूठ

सच्चाई : इस वीडियो को 'एक पाकिस्तानी जो चीन में क़ुरान रखने के जुर्म में पीटा जा रहा है' कैप्शन के साथ वायरल किया जा रहा हैं। हम आपको बतादे की ना तो मार खा रहा व्यक्ति पाकिस्तानी है और ना यह वीडियो चीन से है।

यह वीडियो दरअसल इंडोनेशिया का है । इंडोनेशियाई न्यूज़ पेपर ट्रिब्यून जटेंग द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना 13 मई, 2017 को वेस्ट जावा प्रांत के डेपोक बारू स्टेशन पर हुई थी।

इसके अलावा दूसरे कैप्शन के साथ यही वीडियो जिसमे दावा किया जा रहा है कि "क़ुरान को कब्जे में रखने वाला उइगुर मुस्लिम चीनी सैनिक द्वारा पीटा जा रहा है" भी झूठा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप सैनिको को एक व्यक्ति की निर्ममता से पिटाई करते हुए देख सकते है। हकीकत में यह व्यक्ति एक चोर है जिसकी इंडोनेशियाई सैन्य कर्मियों ने चोरी के जुर्म में जमकर पिटाई कर दी थी। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है ।

यह पोस्ट फ़ेसबुक पर 'सोनू जैन' नामक अकाउंट से 1000 से ज़्यादा बार शेयर किया जा चुका है।/

https://www.facebook.com/sonu.jain.jain.5023/videos/527789911073730/

Full View

इस वीडियो को ट्वीटर पर भी वायरल किया गया है।

यह वीडियो यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है।

Full View

ज्ञात रहे की पाकिस्तान में चीनी दूतावास के एक अधिकारी ने ट्विटर के माध्यम से पुष्टि की है कि यह वीडियो चीन का नहीं है, यह वीडियो उनके अनुसार चीन और मुस्लिम देशों के बीच संबंधों को बिगाड़ने का एक निष्फ़ल प्रयास है।

Related Stories