HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

नहीं, यह बच्चे कश्मीर में अनुच्छेद 370 के रद्द होने का जश्न नहीं मना रहे हैं

बूम ने पाया की वायरल वीडियो भाजपा की एक रैली का है जो अप्रैल 2019 में जम्मू में हुई थी

By - Saket Tiwari | 8 Aug 2019 11:51 AM GMT

ट्विटर यूज़र गीतिका स्वामी ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें कुछ मुस्लिम छात्र 'हिंदुस्तान हमारा है' का नारा लगाते हुए नज़र आ रहे हैं | वीडियो में पीछे भारतीय जनता पार्टी के झंडे देखे जा सकते हैं | इस क्लिप के साथ अंग्रेजी में कैप्शन लिखा है जिसका हिंदी अनुवाद कुछ यूँ है, "#Kashmir WelcomesChange कश्मीर में बच्चे हिंदुस्तान हमारा है गा रहे हैं | जबकि सारे धर्म निरपेक्ष लोग अनुच्छेद 370 के रद्द होने से नाराज़ है | एक औसत कश्मीरी महान भारत से जुड़ने पर जश्न मना रहा है | #ThursdayThoughts #ThursdayMotivation"

आपको बता दें की यह दावा फ़र्ज़ी है क्योंकि वीडियो चार महीने पुराना है और इसका हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हो रही राजनैतिक गतिविधियों से कोई सम्बन्ध नहीं है |

आप इस ट्वीट और फ़ेसबुक पोस्ट को नीचे देख सकते हैं और इनके आर्काइव्ड वर्शन क्रमशः यहाँ और यहाँ देख सकते हैं |



Full View

यह वीडियो फ़र्ज़ी दावे के साथ ऐसे समय वायरल हो रहा है जब केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्ज़ा देने वाला अनुच्छेद 370 रद्द कर दिया है | घाटी में इंटरनेट और संपर्क सुविधा बंद है एवं वरिष्ठ नेता जैसे पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रेसिडेंट मेहबूबा मुफ़्ती एवं जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्लाह को सेना ने गिरफ़्तार किया है | इन घटनाओं के चलते सोशल मीडिया पर कई तरह के फ़र्ज़ी दावे किये जा रहे हैं जिन्हें लोग सच मान रहे हैं |

फ़ैक्ट चेक

बूम ने 'Children singing hindustan hamara hai in kashmir' कीवर्ड्स से इंटरनेट सर्च किया तो हमें भाजपा जम्मू और कश्मीर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर यही वीडियो मिला | यह वीडियो 15 अप्रैल 2019 को अपलोड किया गया था जिसे 'Kids Chanting Song Yeah Hindustan Hamara Hai at Challar, Inderwal in Kishtwar during BJP rally' टाइटल दिया गया था |

Full View

बूम ने किश्तवार को जम्मू और कश्मीर के नक़्शे पर ढूंढा और पाया की यह जम्मू रीजन में है न की कश्मीर में जैसा की दावा किया गया है | इसके अलावा भाजपा जम्मू और कश्मीर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी इस वीडियो को अप्रैल में ट्वीट किया था |



यही वीडियो फ़ेसबुक पर मुनीश शर्मा नामक यूज़र ने भी अप्रैल में शेयर किया था | मुनीश जम्मू और कश्मीर कोआपरेटिव सप्लाई और मार्केटिंग फेडरेशन के वाईस प्रेसिडेंट और एक स्थानीय भाजपा नेता हैं | उन्होंने वीडियो फ़ेसबुक लाइव में रिकॉर्ड किया था जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, "देश में बदलाव की लहर देखो | आज हम चल्लर, इंदरवाल में है यह जम्मू कश्मीर में दूर दराज़ का इलाका है |भाजपा की एक रैली में मदरसे के बच्चों ने हिंदुस्तान हमारा है गाया | यह इलाका आतंक से ग्रसित था पर अब यहाँ आतंक का नाम-ओ-निशाँ नहीं है | जय हिन्द"

Full View

Related Stories