HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

इस वायरल तस्वीर में सोनिया गाँधी के पैर छूते दिख रहा शख़्स मनमोहन सिंह नही

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है की मनमोहन सिंह ने सोनिया गाँधी के पैर छुए थे हालांकि तस्वीर में पगड़ी पहने दिख रहा शख़्स दरअसल एक कांग्रेस कार्यकर्ता है, ना की सिंह

By - Saket Tiwari | 21 May 2019 2:27 PM GMT

We Support BJP India नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया एक पोस्ट ये दावा करता है की पूर्व-प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोनिया गाँधी के पैर छूते थे | पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गयी है जिसके साथ कैप्शन में लिखा है: ये हाल था भारत के प्रधानमंत्री का |

यही तस्वीर पहले भी कई और पेजेज़ पर शेयर की गयी है जैसे की फ़िर एक बार मोदी सरकार, RSS, I Support Amit Shah | इस फ़ोटो में दिख रहा है की पगड़ी पहने हुए एक व्यक्ति कांग्रेस पार्टी की पूर्व सचिव सोनिया गाँधी के पैर छू रहें है और पीछे राहुल गाँधी हंस रहे हैं |

नीचे दिए गए फ़ोटो में एक शख़्स सोनिया गाँधी के पैर छूता नज़र आ रहा है | फ़ोटो की एडिटिंग करके उस पर लिखा गया है - सोनिया गाँधी उम्र 71 साल और वहीं नीचे लिखा गया है मनमोहन सिंह उम्र 85 साल | फ़ोटो में निचली तरफ लिखा है "यह थे हमारे पूर्व प्रधान मंत्री कम से कम इनकी उम्र का तो लिहाज़ कर लिया होता" इसके बाद राहुल गाँधी पर टिप्पणी करते हुए लिखा गया है की "ऊपर से पीछे खड़ा नालायक हंस रहा है" |

फ़र्ज़ी फ़ोटो जो वायरल हो रही है

फ़ैक्ट चेक

जब बूम ने पता लगाया तो पाया की यह फ़ोटो 29 नवंबर 2011 को एक कार्यक्रम के दौरान ली गयी थी और फ़ेसबुक पर काफ़ी वक्त से गलत सन्दर्भ में वायरल हो रही है |

सही सन्दर्भ में कैप्शन
NEW DELHI, INDIA - NOVEMBER 29: A representative touches the feet of Sonia Gandhi as Congress General Secretary Rahul Gandhi looks on during the Indian Youth Congress's national level convention of Elected Office Bearers in New Delhi on Tuesday. (Photo by Shekhar Yadav/India Today Group/Getty Images)

वास्तविक फोटो getty images द्वारा ली गयी है जो अमेरिका की एक प्रख़्यात फ़ोटोग्राफ़ी एजेंसी है| असल तस्वीर में पगड़ी पहने हुए शख़्स को एक प्रतिनिधि कह कर सम्बोद्धित किया गया है |

Related Stories