HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

नहीं, यह लोग ना तो अमेठी से दिल्ली आये हैं और ना ही राहुल गाँधी की हार से दुखी हैं

वीडियो में दिख रहे लोग वर्ष 2017 में राय बरेली में हुए एन.टी.पि.सी. बायलर ब्लास्ट में आहत हुए लोगो के परिवारजन हैं जो राहुल गाँधी से मिल कर अपने दुःख-दर्द बयां कर रहे हैं | इस वीडियो को गलत सन्दर्भ में वायरल किया गया है

By - Saket Tiwari | 1 Jun 2019 3:06 PM GMT

दो साल पहले जब राहुल गाँधी राय बरेली में बॉयलर ब्लास्ट पीड़ितों के परिवार वालों से मिलने गए थे उस वक्त का एक वीडियो फ़ेसबुक पर ग़लत प्रसंग के साथ वायरल हो रहा है | इस वीडियो में राहुल गाँधी एक बूढ़ी महिला को गले लगाते और बाक़ी दुखी परिवारजनों से घिरे हुए दिख रहे हैं | आपको बता दें की राय बरेली से सोनिया गाँधी लोक सभा चुनाव लड़ती आयीं है और इस बार भी उन्होंने यह सीट पर जीत हासिल की है |

यह वीडियो एक ग़लत सन्दर्भ में वायरल है | कहा जा रहा है की अमेठी से कई लोग दिल्ली राहुल से मिलने आये है और काफ़ी दुखी हैं क्यूंकि लोक सभा चुनाव राहुल अमेठी से हार गए हैं |

वीडियो के साथ जो कैप्शन है उसमे लिखा है: "अमेठी से दिल्ली आए लोगों से मिलने जब राहुल गांधी जी पहुंचे .. तब वे लोग उन्हें देखकर भावुक हो गए और फूट फूट कर रोने लगे … झूठ और छल-कपट की विचारधारा के चलते अमेठी से चुनाव हारे हैं, प्यार और अपनापन नहीं। )"

Full View

इस बार के लोकसभा चुनाव में राहुल गाँधी दो लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे थे | वे अमेठी में — जो उनकी सीट रही है — भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए | वायनाड (केरल) से वे रिकॉर्ड वोटों से जीते है |

Full View
आदित्य सिंह की पोस्ट

फ़ेसबुक पर वायरल वीडियो का आर्काइव्ड वर्शन आप यहाँ और यहाँ देख सकते हैं |

फ़ेसबुक पर वायरल पोस्ट
फ़ेसबुक पर वायरल पोस्ट

फ़ैक्ट चेक

बूम ने जब रिवर्स इमेज सर्च किया तो पता चला की वीडियो 2017 में रिकॉर्ड हुआ है | समान वीडियो भारतीय कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नवंबर 2, 2017 को शेयर किया गया था | इस वीडियो में कांग्रेस ने लिखा था: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी #NTPC मुख्यालय में ब्लास्ट पीड़ितों से और उनके परिवार वालों से मिल रहे हैं #NTPCविस्फोट|




नवंबर 1, 2017 की रात में नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (राय बरेली) में विस्फोट हुआ था जिसके कारण 26 लोगों की मौत हुई थी और करीब 200 लोग घायल हुए थे |

इस विस्फोट के बारे में ज्यादा जानने के लिए यहाँ पढ़ें |

Full View

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंच कर लोगो से मिलते राहुल गाँधी

Related Stories