HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

सुषमा स्वाराज की विदिशा बोल कर वायरल किया जा रहा है पुरानी दिल्ली के स्लम का फ़ोटो

पुरानी दिल्ली के पास की एक बस्ती की एक पुरानी तस्वीरें को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के कांस्टीटूएंसी विदिशा का बताकर वायरल किया जा रहा है

By - Sumit | 11 Oct 2018 11:02 AM GMT

  दावा: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का संसदीय क्षेत्र विदिशा (मध्य प्रदेश) खस्ताहाल स्थिति में है   रेटिंग: भ्रामक (misleading)   आई सपोर्ट रविश कुमार नाम के फेसबुक पेज पर अक्टूबर ११ को शेयर किया एक पोस्ट ज़ोरों से वायरल हो रहा है | पोस्ट के ज़रिये एक बस्ती की तस्वीर शेयर की गयी है जिसके निचे लिखा है: "अगर आपने नरेंद्र मोदी के वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनते देख लिया है तो ये देखें सुषमा स्वराज का विदिशा में स्मार्ट सिटी |" फिलहाल इस पोस्ट को 2,167 बार शेयर किया जा चूका है और तक़रीबन 2,100 से ज़्यादा रिएक्शंस भी मिल चुके हैं | ज्ञात रहे की 2014 के आम चुनावों में सुषमा स्वराज दूसरी बार विदिशा से सांसद चुनी गयीं थी |  
तस्वीर के पीछे का सच 
पोस्ट में धड़ल्ले से शेयर की जा रही ये तस्वीर दरअसल शादीपुर डिपो, पुरानी दिल्ली, के पास के एक बस्ती की है | ये तस्वीर वास्तव में प्रख्यात फ़ोटोग्राफर नाज़िमा कोवल और उनके पति अर्ल द्वारा वर्ष १९८०-८९ के बीच खींची गयी थी | Full View असली तस्वीर ये है  
  फिलहाल ये तस्वीर अमेरिकन स्टॉक फ़ोटो एजेंसी गेट्टी इमेजेज के वेबसाइट पर यहां देखी जा सकती है |

Related Stories