HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

नीता अंबानी के नाम से फ़र्ज़ी ट्वीट वायरल

बूम ने पता लगाया की फ़ेसबुक पर शेयर किये गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट दरअसल एक फ़ैन पेज से लिया गया है जो अब सस्पेंडेड है

By - Sumit | 28 April 2020 3:19 PM GMT

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के नाम से एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट काफ़ी वायरल हो रहा है | छद्‌म रूप से मुसलमानों को टारगेट करता हुआ ये ट्वीट दरअसल फ़र्ज़ी है क्यूंकि नीता अंबानी ट्विटर पर मौजूद ही नहीं हैं |

फ़ेसबुक पर शेयर किये गए इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट में लिखा हुआ है: जब तक 2 बच्चों वालों सें टैक्स लेकर 12 बच्चों वालों को मुक्त में राशन बांटना बंद नहीं करोगे तब तक इस देश का भला नहीं हो सकता |

ट्वीट को एक नज़र पढ़ना काफ़ी है ये बताने के लिए की इसमें हिंदी भी सही ढंग से नहीं लिखी गयी है | मगर सबसे मज़ेदार बात ये है की जिस शख्स के नाम से ये ट्वीट किया गया है - नीता अंबानी - वो ट्वीटर पर मौजूद ही नहीं हैं | बूम ने पता लगाया की ये ट्विटर हैंडल, जिससे फ़र्ज़ी ट्वीट किया गया है, ससपेंड हो चूका है |

वायरल पोस्ट नीचे देखें और उसके आर्काइव्ड वर्ज़न को यहां देखें |


Full View


ये भी पढ़ें बांग्लादेश में महिला पर हुए हमले की पुरानी तस्वीरें भारत बताकर वायरल

बूम ने जब इस कोट को कीवर्ड्स के तौर पर फ़ेसबुक पर सर्च किया तो हमें कई पोस्ट्स मिले जिनमे सिर्फ़ इस कोट का इस्तेमाल हुआ है | वहाँ अंबानी की तस्वीर या ट्वीट का इस्तेमाल नहीं किया गया है |









हमने ये भी पाया की वायरल पोस्ट्स में से कई पर पालघर हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है | ये ट्वीट्स पालघर में हुए दो साधुओं और उनके ड्राइवर की हत्या के बाद शेयर किया गया है | ये घटना दो सप्ताह पूर्व पालघर, महाराष्ट्र में घटित हुई थी |

ये भी पढ़ें अफ़वाहों के चलते पालघर में भीड़ ने की तीन लोगों की हत्या

ये भी पढ़ें क्या देश भर में अख़बार जला कर मीडिया का बॉयकॉट किया जा रहा है?

ट्विटर पर भी ये क्वोट काफ़ी वायरल है मगर बगैर नीता अम्बानी को एट्रीब्यूट किये | ट्वीट्स यहां देखें | 


फ़ैक्ट चेक

सबसे पहले बूम ने ट्विटर पर इस हैंडल की तलाश की - @1NitaAmbani | ये ट्वीट इसी हैंडल से किया गया था |

ट्विटर पर खोजने पर हमें ये हैंडल सस्पेंडेड मिला |

बूम ने इसके बाद इस हैंडल की वेब कैशे (cache) निकाली | वेब कैशे में हमें ये ट्वीट तो नहीं मिला मगर इसी तरह के भड़काऊ और साम्प्रादायिक किस्म के काफ़ी ट्वीट्स दिखें | कैशे पर लिखे गए जानकारी से हमें पता चला की ये एक फ़ैन पेज अकाउंट है जिसे 'फ़ैन' द्वारा चलाया जाता है |


नीचे आप उसी प्रकार के अन्य ट्वीट्स देख सकते हैं |



इस ट्विटर हैंडल को @ReportTweet_ नाम के ट्विटर हैंडल ने रिपोर्ट करके ससपेंड करवाया था |

ससपेंड होने के समय इस हैंडल के साढ़े पंद्रह हज़ार फ़ॉलोवर्स थे और इस हैंडल से तीन लोगों को फ़ॉलो किया गया था |



जिज्ञासावश बूम ने इस प्रोफ़ाइल के बारे में और पता लगाने की कोशिश की तो हमें मालूम चला की इसी तस्वीर और मिलते जुलते यूज़रनेम के साथ पहले भी एक प्रोफ़ाइल को @ReportTweet_ ने ससपेंड करवाया था |



बूम ने इस अकाउंट से किये गए एक फ़र्ज़ी ट्वीट को फ़ैक्ट चेक भी किया था | बूम की रिपोर्ट यहां पढ़ें |

ये भी पढ़ें जी नहीं, इस तस्वीर में दिख रही महिला सोनिया गाँधी नहीं है

बूम ने कोई कसर ना छोड़ते हुए इंटरनेट पर नीता अम्बानी के ऐसे बयान को खोजने की कोशिश की जिसमें उन्होंने ऐसी कोई भी बात की हो | हमें ऐसा कोई भी बयान नहीं मिला |

Related Stories