HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

कंकाल की वायरल तस्वीर मुंबई की बुजुर्ग महिला की नहीं

बूम ने पाया कि तस्वीर नाइजीरिया की हैं, जहां एक पादरी ने अपनी बहन का मानव कंकाल रखा था

By - Swasti Chatterjee | 30 Nov 2019 12:35 PM GMT

नाइजीरिया में एक पादरी के घर के अंदर पाए गए एक मानव कंकाल की एक ग्राफिक फोटो वायरल हो रहा है । तस्वीर के साथ यह दावा किया गया है कि यह आशा सहानी का कंकाल है, जिसकी मौत के करीब एक साल बाद उनका मृत शरीर उनके फ्लैट से मिला था। तस्वीर में एक कंकाल देखा जा सकता है जो सोफे पर बैठी है।

कई फेसबुक पेजों पर इस तस्वीर को एक कहानी के साथ शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि कैसे अपने करियर के लिए युवा पीढ़ी बुजुर्गों को अकेला छोड़ कर विदेशों में बस रही है।

कैप्शन में लिखा है, "तस्वीर मुंबई के एक करोड़पति की लाश की है। वह एक करोड़पति बेटे की मां भी है। 10 महीने पहले उसकी मौत हो गई थी। कंकाल एक फ्लैट से बरामद किया गया था, जिसकी कीमत 17 करोड़ रुपये थी।"

(बंगाली में मूल टेक्स्ट: ছবিটা মুম্বাইয়ের এক কোটিপতি মহিলার মৃতদেহ।। কোটিপতি NRI পুত্রের মাতা,, ১০ মাস আগে মারা গিয়েছিলেন।। ১৭ কোটি টাকার ফ্লাট থেকে মহিলার কঙ্কাল উদ্ধার করা হয়েছে।।)

Full View

मुंबई के अंधेरी में अकेली रहने वाली एक बुजुर्ग महिला आशा साहनी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बारे में उनके बेटे, ऋतुराज सहानी को तब पता चला जब वह कई महीनों बाद अपनी मां से मिलने आया। ऋतुराज को अपने फ्लैट में अपनी मां नहीं बल्कि उसका कंकाल मिला। यूएस में काम करने वाले ऋतुराज कथित तौर पर कठिन समय से गुजर रहे थे। उनकी पत्नी से उनका तलाक का मामला चल रहा था और इसलिए वे अपनी बीमार मां से मिलने नहीं आ सके। इस बारे में ज्यादा यहां पढ़ें।

फैक्टचेक

बूम ने एक रिवर्स इमेज सर्च चलाया और पाया कि कंकाल के अवशेष की तस्वीर मूल रूप से नाइजीरिया की है, जहां एक पादरी को अपने घर पर मानव कंकाल रखने के लिए पकड़ा गया था, जो कथित तौर पर उसकी बहन का था।




यह घटना नाइजीरियाई राज्य ओगुन में हुई जहां एक पादरी को मानव कंकाल के साथ पकड़ा गया, जो संभवतः एक महिला की थी। एक नाइजीरियाई वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, "घर कीमकान मालकिन ने पादरी के घर में एक साल तक किराया नहीं देने के कारण उसे बेदखल कर दिया। बाद में उनके घर के भीतर मानव कंकाल मिला।" पादरी ने कथित तौर पर अपनी बहन का कंकाल रखा था, जिसकी मौत शायद छह साल पहले हुई थी।


 

Related Stories