HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

तरुण मर्डर केस से जुड़ी महिला के दावे से वाराणसी का वीडियो हुआ वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो का उत्तम नगर की घटना से कोई संबंध नहीं है. यह वीडियो फरवरी 2026 का उत्तर प्रदेश के वाराणसी का है.

By -  Jagriti Trisha |

11 March 2026 4:09 PM IST

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण खटीक की हत्या से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो महिलाएं पुलिस प्रशासन को धमकाते हुए नजर आ रही हैं.

यूजर इनमें से एक महिला को तरुण की हत्या का आरोपी बताते हुए दावा कर रहे हैं कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी वह खुलेआम धमकी दे रही है.

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो का दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण खटीक की हत्या से कोई संबंध नहीं है. यह वीडियो फरवरी 2026 का उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित दालमंडी इलाके का है, जहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान इन महिलाओं की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई थी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन पानी से भरे गुब्बारे के छींटे पड़ने के बाद दो परिवारों के बीच विवाद हो गया. हिंसक झड़प में 26 वर्षीय तरुण के साथ लाठी, रॉड और पत्थरों से मारपीट की गई, जिसके बाद 5 मार्च 2026 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और विरोध प्रदर्शन की खबरें भी आईं. पुलिस ने इस मामले में अबतक तीन महिलाओं समेत करीब 16 आरोपियों को हिरासत में लिया है और लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे करीब 30 सेकंड के इस वीडियो में दो महिलाएं पुलिसकर्मियों को धमकाती नजर आ रही हैं. इस दौरान वे घटना रिकॉर्ड कर रहे लोगों के फोन हटाने की कोशिश भी करती दिखाई देती हैं.

यूजर्स इस वीडियो को उत्तम नगर की घटना से जोड़कर शेयर करते हुए सांप्रदायिक दावा कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि "देख रहे हो इस महिला की हिम्मत, ये वही महिला है जिसकी वजह से तरुण खटिक की जान गई और नपुंसक की तरह खड़े लोग मुंह ताक रहे हैं. इतनी बड़ी घटना करने के बाद भी ये कितनी आसानी से धमकी दे रही है और जा रही है और हिंदू खड़े होकर तमाशा देख रहें हैं. कितना कायर बनोगे.." (आर्काइव लिंक)

पड़ताल में क्या मिला:

वीडियो को ध्यान से देखने पर एक पुलिसकर्मी की वर्दी पर यूपी पुलिस का बैज दिखाई देता है. इससे हमें संदेह हुआ कि यह वीडियो दिल्ली का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का है और इसके साथ किया जा रहा दावा गलत है.

वायरल वीडियो पुराना है

रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें यही वीडियो कुछ स्थानीय न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा अपलोड किया गया मिला. ज्यादातर हैंडल ने इस वीडियो को 10 फरवरी 2026 को पोस्ट किया था. इससे स्पष्ट था कि यह वीडियो 4 मार्च को दिल्ली के उत्तम नगर में हुई घटना से पहले का है.

वीडियो वाराणसी का है

इसके साथ दी गई जानकारी के मुताबिक यह उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित दालमंडी इलाके में हुई बुलडोजर कार्रवाई के दौरान का वीडियो है. वीडियो के साफ विजुअल में एक दुकान के साइनबोर्ड पर भी पता 'दालमंडी, वाराणसी' लिखा हुआ देखा जा सकता है. कई यूजर्स ने इस घटना के दूसरे एंगल से रिकॉर्ड किए गए वीडियो भी पोस्ट किए हैं.

क्या था मामला?

संबंधित कीवर्ड की मदद से हमें घटना से जुड़ी कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं, जिनमें बताया गया था कि दालमंडी में हो रहे बुलडोजर एक्शन को लेकर ये महिलाएं भड़क गई थीं. 10 फरवरी 2026 की अमर उजाला और दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार लगातार दूसरे दिन दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई चल रही थी. उस दिन कुल 34 मकानों का ध्वस्तीकरण किया गया. मौके पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात रहे. 

ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान हुई एक शख्स की गिरफ्तारी के बाद उसके घर की महिलाओं ने हंगामा किया और कहा कि घर के बाहर कोई खड़ा नहीं हो सकता है. ड्रामा मचाकर रखा है, जीना दुश्वार कर दिया है. इन दोनों ही रिपोर्ट में महिलाओं वाला विजुअल देखा जा सकता है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से सवाल-जवाब करती नजर आ रही हैं.




Tags:

Related Stories