HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

नेतन्याहू के भाई की मौत पर रोते परिजनों के गलत दावे से पुराना वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि यह वीडियो अक्टूबर 2024 का है. मौजूद जानकारी के मुताबिक यह एक इजरायली सैनिक के अंतिम संस्कार का वीडियो है, जो उत्तरी गाजा के जाबालिया इलाके में एक हमले में मारा गया था.

By -  Jagriti Trisha |

13 March 2026 5:29 PM IST

सोशल मीडिया पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाई इद्दो नेतन्याहू की मौत के बाद उनके परिजनों के रोने-बिलखने के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है.

कुछ यूजर्स इस वीडियो को प्रधानमंत्री नेतन्याहू की मौत से भी जोड़कर शेयर कर रहे हैं. उनका कहना है कि नेतन्याहू के परिवार के रोने का यह दृश्य उनकी मौत की पुष्टि करता है.

बूम ने पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. यह वीडियो साल 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है. मौजूद जानकारी के मुताबिक यह इजरायली सैनिक के अंतिम संस्कार का वीडियो है, जो उत्तरी गाजा के जाबालिया इलाके में एक हमले में मारा गया था.

इसके अलावा पीएम बेंजामिन नेतन्याहू या उनके भाई इद्दो नेतन्याहू की मौत से जुड़ी कोई विश्वनीय न्यूज रिपोर्ट मौजूद नहीं है.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

वीडियो में दो महिलाएं और एक पुरुष पोडियम के सामने खड़े होकर रोते नजर आ रहे हैं. इसे मौजूदा ईरान-इजरायल संघर्ष से जोड़कर दावा किया जा रहा है कि उनका रोना इस बात की पुष्टि करता है कि संघर्ष में नेतन्याहू के भाई की मौत हो गई है.

एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने अंग्रेजी कैप्शन में लिखा, "इद्दो नेतन्याहू की मौत की पुष्टि होने के बाद उनके परिवार के सदस्य रो रहे हैं." (आर्काइव लिंक)

एक अन्य यूजर ने इसके साथ लिखा, "नेतन्याहू की मौत की पुष्टि हो गई." (आर्काइव लिंक)

पड़ताल में क्या मिला:

वायरल वीडियो पुराना है

पड़ताल के दौरान हमें Warfare Analysis नाम के एक्स हैंडल पर मूल वीडियो मिला. यहां यह वीडियो 12 अक्टूबर 2024 को पोस्ट किया था, जो इस बात की पुष्टि करता है कि यह वीडियो हालिया ईरान-इजरायल संघर्ष से पहले का है. गौरतलब है कि वायरल वीडियो में भी इस Warfare Analysis का लोगो देखा जा सकता है.

इसके कैप्शन के मुताबिक, यह इजरायली सैनिक Netanel Hershkovit के अंतिम विदाई का दृश्य है, जो कल (11 अक्टूबर 2024) को उत्तरी गाजा के Jabalia में Al-Qassam के हमले में मारे गए थे.


Warfare Analysis के एक्स हैंडल पर इससे संबंधित अन्य वीडियो भी साझा किए गए हैं जिन्हें यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है. अन्य वीडियो में इसी हमले में मारे गए एक अन्य इजरायली सैनिक Tzvi Matityahu Marantz का भी जिक्र किया गया है.

साल 2024 में कई और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो को शेयर किया था. 

इस घटना से जुड़ी न्यूज रिपोर्ट

The Times of Israel और Jewish Press की 10-11 अक्टूबर 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2024 को उत्तरी गाजा के जाबालिया इलाके में एक धमाके में इजरायल डिफेंस फोर्स के तीन सैनिकों- Netanel Hershkovitz, Tzvi Matityahu Marantz और Ori Moshe Borenstein की मौत हो गई थी.

VinNews की 12 अक्टूबर 2024 की रिपोर्ट में Netanel Hershkovit की अंतिम विदाई से जुड़ी खबर देखी जा सकती है, जिसमें उनके परिवारजनों के बयान भी शामिल हैं. इसके अलावा टाइम्स ऑफ इजरायल की वेबसाइट पर इससे संबंधित एक ब्लॉग भी उपलब्ध है.

नेतन्याहू या उनके भाई की मौत का दावा प्रमाणिक नहीं

इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक हमें मौजूदा संघर्ष के दौरान नेतन्याहू या उनके भाई की मौत से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली है. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ऐसे दावे जरूर कर रहे हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर उनकी पुष्टि नहीं हुई है.



Tags:

Related Stories