फैक्ट चेक

म्यांमार में 'सामाजिक दूरी' का यह नज़ारा मिज़ोरम का बताकर किया जा रहा है वायरल

यह तस्वीर म्यांमार के एक पहाड़ी शहर कलाव की है, जहाँ पर एक सब्जी मंडी में सोशल डिस्टन्सिंग का अभ्यास किया जा था।

By - BOOM FACT Check Team | 30 April 2020 7:57 PM IST

म्यांमार में सामाजिक दूरी का यह नज़ारा मिज़ोरम का बताकर किया जा रहा है वायरल

यह तस्वीर म्यांमार के एक स्थानीय बाज़ार की है। स्थानीय लोग चल रहे लॉक डाउन की वजह से सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर में कोरोना महामारी के चलते दुकानदार और सब्ज़ीवाले पर्याप्त दूरी में बैठे हुए हैं और अपना सामान बेच रहे हैं। यह तस्वीर मिज़ोरम में सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर हो रही हैं। बूम ने पाया कि तस्वीर म्यांमार के कलाव की है, जो केंद्रीय म्यांमार में एक पहाड़ी शहर है। तस्वीर में बाज़ार का टॉप शॉट दिखाया गया है। कैप्शन में लिखा है, " मिजोरम की सब्जी मंडी सामाजिक दूरियों को बनाए रखती हुई।"

(बंगला में मूल कैप्शन: সামাজিক দূরত্ব বজায় রেখে মিজোরামের সবজি বাজার

Full View

हालांकि इस बाज़ार में काफी भीड़ भाड़ रहती है पर कोरोना के चलते काफी खाली है। यह तस्वीर ट्विटर पर भी काफी शेयर की गई।

फ़ैक्ट चेक

तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने के बाद बूम ने पाया की यह फिलीपींस की एक वेबसाइट द्वारा अपलोड किया गया था जिसमें लिखा था कि यह तस्वीर म्यांमार की है। आर्टिकल में एक ट्विटर यूज़र @ThaungTun20 को श्रेय भी दिया गया है, कैप्शन में ट्विटर यूज़र म्यांमार के अधिकारीयों की प्रशंसा कर रहे हैं।

कई सारी तस्वीरें कलाव निर्वाचन क्षेत्र की संसद के सदस्य (निचले सदन) योनैक्थी नाइंग ने अपने फ़ेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट की।

Full View

बूम म्यांमार ने भी इन तस्वीरों का म्यांमार से होने की पुष्टि की|

जिसका कैप्शन बर्मीज़ में था, जब हिंदी में अनुवाद किया गया: "सब्जियों की आपूर्ति करने के लिए विशेष लॉकडाउन| बाजार 18 अप्रैल को खोला गया था। एक निजी संगठन ने बाजार में कई छतरिया दान दी।"

म्यांमार ने 27 मार्च को अपना पहला कोविड-19 मामला दर्ज़ किया। रिपोर्टों के अनुसार, देश आंशिक रूप से लॉकडाउन में था और सख्त तरीके से सोशल डिस्टन्सिंग का पालन कर रहा था। साल के इस दौरान देश भर में थिंगियन त्यौहार मनाया जाता है जो की म्यांमार के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। 10 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच मनाए जाने वाले अवकाश के दौरान सख़्त सामाजिक दूरी रखी गई थी। यांगून क्षेत्रीय सरकार के अनुसार, मौजूदा शाम 10 से सुबह 4 बजे तक कर्फ़्यू 18 जून तक जारी रहेगा।

Tags:

Related Stories