फैक्ट चेक

जवाहरलाल नेहरू और उनकी भांजी नयनतारा सहगल की सालों पुरानी तस्वीर फिर फ़र्ज़ी दावे के साथ वायरल

बूम की पड़ताल में सामने आया की वायरल तस्वीर में नेहरू के गालों पर चुम्बन देती युवती उनकी भांजी नयनतारा सहगल हैं

By - Shraddha Tiwari | 6 May 2020 7:56 PM IST

जवाहरलाल नेहरू और उनकी भांजी नयनतारा सहगल की सालों पुरानी तस्वीर फिर फ़र्ज़ी दावे के साथ वायरल

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहलाल नेहरू से जुड़ी फ़ेक खबरें सोशल मीडिया पर कभी ख़त्म होने का नाम नहीं लेती | इन्ही फ़र्ज़ी खबरों की लंबी लिस्ट में फिर एक बार एक पुरानी तस्वीर को उतने ही पुराने दावे के साथ वापस एंट्री दी गयी है |

बूम ने अपने पड़ताल में पाया की तस्वीर में नेहरू के गाल पर चुम्बन देती युवती - नयनतारा सहगल - नेहरू की भांजी हैं |

वायरल तस्वीर में नेहरू के बाएं गाल पर एक युवती चुम्बन दे रही है और उनके सामने दो बुज़ुर्ग लोग खड़े हैं | तस्वीर के साथ लिखा कैप्शन कहता है: आज़ादी की भयंकर लड़ाई में, बाएं गाल पर गोली खाते चाचा नेहरू.....गवाह मो.अली जिन्नाह.. दुर्लभ चित्र |

इस पोस्ट को नीचे देखे और इसका आर्काइव वर्ज़न यहाँ देखे |

Full View



फ़ैक्ट चेक

बूम ने इस तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च करके पता लगाया की असल तस्वीर जुलाई 7,1955 की है | तस्वीर लंदन हवाई अड्डे पर खींची गयी थी |

यही तस्वीर बूम को अलामी नामक वेबसाइट पर मिली | इसके साथ दिए कैप्शन में अंग्रेजी में लिखा गया है: जुलाई 7, 1955: मिस्टर नेहरू के लिए एक चुम्बन: भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का, पिछली रात उनके लंदन आगमन पर, सर एन्थोनी ईडन ने स्वागत किया | हवाई अड्डे पर मिस्टर नेहरू के स्वागत के लिए उनकी बहन मिसेज़ पंडित - जो की इंडिया की हाई कमिश्नर है - भी मौजूद थी | तस्वीर ये दिखाती है की जब पिछली रात मिस्टर नेहरू लंदन हवाई अड्डे पर पधारे तो वहाँ मौजूद एक अन्य भारतीय ने उनका चुम्बन लिया | तस्वीर में दिख रहें अन्य लोग हैं सर एन्थोनी ईडन और मिसेज़ पंडित |

हालांकि इस कैप्शन में नेहरू का चुम्बन लेती युवती के बारे में कुछ नहीं कहा गया है और उन्हें सिर्फ़ एक अन्य भारतीय के तौर पर पहचाना गया है | पर इस कैप्शन से एक बात तय हो गयी की तस्वीर में नेहरू के अलावा दिख रहें अन्य पुरुष सर एन्थोनी ईडन हैं ना की मुहम्मद अली जिन्नाह |


बूम द्वारा किये गए कीवर्ड सर्च " नेहरू लंदन एयरपोर्ट " से यूट्यूब पर मौजूद ब्रिटिश पाथे नामक आर्गेनाईजेशन द्वारा अपलोड किया गया एक वीडियो भी सामने आया | वीडियो में तक़रीबन 27 सेकंड के टाइम स्टैम्प पर तस्वीर से मिलती जुलती महिला को पंडित नेहरू के गाल पर किस करते देखा जा सकता है 

Full View

इस वीडियो के साथ दिए गए विवरण के मुताबिक यह नेहरू के लंदन एयरपोर्ट पर आगमन के वक़्त लिया गया है जिसे 7 जुलाई, 1955 को रिकॉर्ड किया गया है जो कि कीस्टोन पिकचर्स द्वारा ली गयी असल तस्वीर की भी तारीख है |

वीडियो के विवरण को पढ़ने पर यह भी ज्ञात होता है की पंडित नेहरू के आगमन के लिए उस दौरान ब्रिटैन के प्रधानमंत्री सर एन्थोनी ईडन आये थे |

आगे और भी सर्च करने पर हमें साल 2019 में इंडिया टुडे पत्रिका का एक रिपोर्ट मिला जिसमें इस तस्वीर के बारे में पूरी जानकारी दी गयी थी |

रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है की तस्वीर में नेहरू का चुम्बन लेती दिख रही महिला दरअसल उनकी भांजी- और विजयलक्ष्मी पंडित की बेटी - नयनतारा सहगल हैं | सहगल ने इंडिया टुडे को दिए अपने बयान में इस बात कि पुष्टि की है की यह तस्वीर लंदन एयरपोर्ट पर नेहरू के आगमन के वक़्त ली गयी थी |

Tags:

Related Stories