HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

TMC कार्यकर्ताओं पर CRPF की कार्रवाई के दावे से बांग्लादेश का वीडियो वायरल

बूम ने जांच में पाया कि घटना अगस्त 2024 की है. तब बांग्लादेश के फरीदपुर जिले में दो गुटों के बीच झड़प के बाद बीएनपी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा दूसरे गुट की दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी.

By -  Jagriti Trisha |

21 April 2026 4:47 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में तोड़फोड़ करते दो लोगों को सुरक्षाकर्मी हिरासत में लेते नजर आ रहे हैं. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में वोटिंग के लिए धमकाते टीएमसी कार्यकर्ताओं पर सीआरपीएफ ने कार्रवाई की.

बूम ने पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. यह पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि बांग्लादेश के फरीदपुर का पुराना वीडियो है.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो लोग दुकान के शटर में तोड़फोड़ करते नजर आते हैं, तभी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचते हैं जिनके सामने वे घुटने टेककर आत्मसमर्पण कर देते हैं.

एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'टीएमसी के गुंडे धमकाने आए थे , पर भूल गये बंगाल में अब सीआरपीएफ तैनात है. कर दिया इलाज.' (आर्काइव लिंक)

पड़ताल में क्या मिला:

वीडियो करीब दो साल पुराना है

रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट Independent Television के यूट्यूब चैनल पर 17 अगस्त 2024 का अपलोड किया गया वायरल वीडियो मिला. इससे साफ था कि यह वीडियो हाल का नहीं है. वायरल वीडियो में भी Independent Television का लोगो देखा जा सकता है.

वीडियो के टाइटल में बताया गया कि बांग्लादेश के फरीदपुर में दुकान में तोड़फोड़ के दौरान सेना ने बदमाशों को पकड़ लिया.

Full View


वीडियो बांग्लादेश के फरीदपुर का है

आगे संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें घटना से जुड़ी बांग्लादेशी मीडिया की कई रिपोर्ट मिलीं. ढाका पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 14 अगस्त 2024 की है. फरीदपुर जिले के बोलमारी (Boalmari) में दो गुटों के बीच झड़प के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं ने एक गुट की दुकानों में तोड़फोड़ की, जिसके बाद सेना ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया.

गिरफ्तार किए गए लोगों में बोलमारी निवासी जुबो दल (बीएनपी की यूथ विंग) के कार्यकर्ता मोहम्मद तुतुल हुसैन और दुखु मियां शामिल हैं. रिपोर्ट में घटना पर बोलमारी पुलिस स्टेशन के तत्कालीन ऑफिसर-इन-चार्ज का बयान भी दिया गया है. इसके अलावा चैनल 24, कालबेला न्यूज और ढाका पोस्ट के यूट्यूब चैनल पर इससे संबंधित वीडियो रिपोर्ट देख सकते हैं.



Tags:

Related Stories