HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

'गटर जनरेशन' वाली टिप्पणी के बाद कंगना रनौत के साथ मारपीट का दावा गलत है

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस नेता प्रणयिता दास के साथ हुई बदसलूकी का है.

By -  Jagriti Trisha |

3 Aug 2026 3:35 PM IST

सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की जेन जी पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद उनके साथ हुई मारपीट के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में भीड़ एक महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी करती दिखाई दे रही है.

बूम ने पाया कि वीडियो जलपाईगुड़ी में 30 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस नेता प्रणयिता दास के साथ हुई बदसलूकी की घटना का है.

भाजपा सांसद कंगना रनौत जेन जी को लेकर की गई अपनी विवादित टिप्पणी के कारण चर्चा में हैं. दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कुछ महिला प्रदर्शनकारियों द्वारा पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने के वीडियो वायरल हुए. इसके बाद इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया. एक पक्ष ने इस भाषा की कड़ी आलोचना की. इसी क्रम में कंगना रनौत ने 'जेन जी' को 'गटर जनरेशन' कह दिया.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

कंगना के इस बयान से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है. 

फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो के साथ लिखा, 'हाल ही में Kangana Ranaut ने नई पीढ़ी के बारे में बुरा-भला बयान दिया था, आज पकड़ी गई तो धर के परिजनों ने अच्छे से डोज दे दिया.' 

वहीं एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा गया कि विवादास्पद टिप्पणी के बाद जेन जी छात्राओं ने कंगना रनौत की पिटाई कर दी.

Full View

आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

पड़ताल में क्या मिला:

वीडियो टीएमसी नेता के साथ मारपीट का है

पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो में मेंशन JDN न्यूज (जलपाईगुड़ी डिजिटल न्यूज) के फेसबुक पेज पर 30 जुलाई का पोस्ट किया मूल वीडियो मिला. इसके बांग्ला कैप्शन के मुताबिक वीडियो टीएमसी नेता कृष्ण दास की बेटी के साथ हुई मारपीट की घटना का है.

Full View


जलपाईगुड़ी में प्रणयिता दास पर हुआ था हमला

 JDN न्यूज के फेसबुक पेज इस घटना से जुड़े अन्य वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें बताया गया कि तृणमूल कांग्रेस नेता कृष्ण दास की बेटी प्रणयिता दास कोतवाली पुलिस स्टेशन गई थीं. इस दौरान थाने के बाहर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया, उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके और उनके साथ बदसलूकी की.

घटना पर एएनआई भारत, टेलीग्राफ, एबीपी न्यूज बंगाली और ईटीवी वेस्ट बंगाल की रिपोर्ट भी देखी जा सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक प्राणयिता दास बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंची थीं. बता दें कि प्राणयिता जलपाईगुड़ी जिला परिषद में शिक्षा अधिकारी हैं. उनके पिता कृष्ण दास को बंगाल चुनाव में जलपाईगुड़ी सदर सीट से हार का सामना करना पड़ा था. चुनाव बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले में पिता-पुत्री दोनों का नाम सामने आया था, जिसके बाद वे फरार चल रहे थे.

इसके अलावा जांच के दौरान हमें ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें सांसद कंगना रनौत के साथ ऐसी किसी घटना की पुष्टि की गई हो. साफ है कि प्राणयिता दास पर हुए हमले के वीडियो को गलत दावे के साथ साझा किया जा रहा है.



Tags:

Related Stories