HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

जंतर मंतर पर अपने पिता की आलोचना करता यह युवक बीजेपी नेता राजेश यादव का बेटा नहीं है

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो में दिख रहा प्रदर्शनकारी युवक कुणाल चौधरी है, जो पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है. इसका उत्तर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष राजेश यादव से कोई संबंध नहीं है.

By -  Jagriti Trisha |

4 Aug 2026 6:39 PM IST

सोशल मीडिया पर जंतर मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े दो वीडियो वायरल हैं. पहले वीडियो में एक युवक खुद को बीजेपी नेता का बेटा बताते हुए अपने पिता की आलोचना करता नजर आ रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में उत्तर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष राजेश यादव सोनम वांगचुक की आलोचना करते दिखाई दे रहे हैं.

इन दोनों वीडियो को एक साथ शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अपने पिता की आलोचना करता दिख रहा यह युवक उत्तर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष राजेश यादव का बेटा है.

बूम ने पाया कि वायरल दावा गलत है. वीडियो में दिख रहा युवक कुणाल चौधरी है, जो पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है. कुणाल चौधरी और उपाध्यक्ष राजेश यादव ने भी बातचीत में वायरल दावे का खंडन करते हुए एक-दूसरे को जानने से इनकार किया है.

नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर 37 दिनों तक चले सीजेपी प्रदर्शन में देशभर से छात्र-युवाओं हिस्सा लिया था. इस दौरान कुछ बीजेपी नेताओं के बच्चों द्वारा भी प्रदर्शन का समर्थन करने की खबरें सामने आईं. हालांकि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब आंदोलन खत्म हो चुका है, लेकिन इससे जुड़े तमाम वीडियो अब भी चर्चा में हैं.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

वायरल हो रहे वीडियो की पहली क्लिप में राजेश यादव सोनम वांगचुक की आलोचना करते हुए कहते नजर आते हैं कि वह चाइना के एजेंट हैं. 

वहीं दूसरी क्लिप में युवक खुद को बीजेपी नेता का बेटा बताते हुए कह रहा है, "मैं अपना घर छोड़कर आया हूं. मेरा बाप बीजेपी का नेता है और मैं खुद आरएसएस का मेंबर हूं." इसके बाद वह प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहता है कि "पॉलिटिशियन सबसे बड़े चोर होते हैं".


आर्काइव लिंक.

पड़ताल में क्या मिला:

बूम ने पड़ताल के दौरान पाया कि यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष राजेश यादव का यह वीडियो 15 जुलाई का है, जब वह मुरादाबाद के बिलारी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जंतर मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'चीन का एजेंट' बताया था.

प्रदर्शनकारी युवक वाला वीडियो हमें इंस्टाग्राम यूजर zubairlnk (जुबैर) के अकाउंट पर मिला, जिसे 15 जुलाई को पोस्ट किया गया था. हमने पाया कि सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान जुबैर लगातार ग्राउंड से इसकी रिपोर्टिंग कर रहे थे.

वायरल वीडियो वाला युवक बीजेपी नेता राजेश यादव का बेटा नहीं है

जुबैर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल युवक की अन्य वीडियो और तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं. इन पोस्ट में युवक की इंस्टाग्राम आईडी @kunalchoudharyx23 भी मेंशन है.


हमने पाया कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक ने अन्य मीडिया चैनलों से बातचीत में भी अपना नाम कुणाल बताया है, जो कि लुधियाना, पंजाब के रहने वाले हैं.

कुणाल चौधरी और राजेश यादव ने किया दावे का खंडन

आगे वायरल दावे के संबंध में जानकरी के लिए हमने इस युवक कुणाल चौधरी से संपर्क किया. बूम से बातचीत में उन्होंने वायरल दावे को गलत बताते हुए कहा, "मैं इनको जानता भी नहीं हूं. मैं पंजाब के लुधियाना का रहने वाला हूं."

पुष्टि के लिए हमने उत्तर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष राजेश यादव से भी बात की. उन्होंने भी इस दावे का खंडन करते हुए बताया कि "यह मेरा बेटा नहीं है. मैं इस युवक को नहीं जानता हूं."



Tags:

Related Stories