Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. CJP प्रदर्शन में शामिल छात्रों को...
फैक्ट चेक

CJP प्रदर्शन में शामिल छात्रों को धमकी देने के दावे से पीएम मोदी का डीपफेक वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि मूल वीडियो में पीएम मोदी परीक्षा पद्धति में सुधार के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा कर रहे थे. कई AI डिटेक्शन टूल्स ने भी वायरल वीडियो की आवाज को एआई जनरेटेड बताया है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  30 July 2026 5:27 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Deepfake video falsely portraying PM Modi threatening student protesters.

    सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों को चेतावनी देते हुए कहा है कि भले ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन हिंसक प्रदर्शन में शामिल छात्रों को ढूंढ़कर उन्हें सबक सिखाया जाएगा.

    बूम ने पाया कि पीएम मोदी के इस वीडियो में एआई की मदद से छेड़छाड़ की गई है. मूल वीडियो में मोदी परीक्षा पद्धति में सुधार के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा कर रहे थे. Hive Moderation और Hiya जैसे एआई डिटेक्शन टूल्स ने वायरल वीडियो की आवाज को AI जनरेटेड बताया है.

    गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी और छात्र-युवाओं ने 37 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया है. हालांकि इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कुछ प्रोपेगेंडा अकाउंट द्वारा इस आंदोलन से जोड़कर लगातार ऐसे डीपफेक वीडियो साझा किए जा रहे हैं.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट @InsiderWB ने इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया कि पीएम मोदी ने विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सबक सिखाने का संकल्प लिया है और अपने बयान में कहा है कि विरोध करने वाले छात्रों को भुलाया नहीं जाएगा और उन्हें सजा दी जाएगी.


    आर्काइव लिंक

    बूम इससे पहले भी @InsiderWB द्वारा फैलाई गई कई फर्जी खबरों की पड़ताल कर चुका है. पड़ताल के दौरान बूम ने पाया था कि CJP प्रदर्शन के समय ऐसे पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट ने कई नेताओं और अधिकारियों के डीपफेक और AI जनित वीडियो साझा किए थे.

    पड़ताल में क्या मिला:

    पीएम मोदी का मूल वीडियो

    हमें पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर 26 जुलाई का अपलोड किया गया मूल वीडियो मिला. हमने पाया कि मूल वीडियो में पीएम मोदी छात्रों को चेतावनी नहीं दे रहे बल्कि परीक्षा पद्धति में सुधार के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा कर रहे हैं.

    इसी क्रम में वह परीक्षा संबंधी सुधारों के लिए इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में बनाई गई हाई पावर टास्क फोर्स के गठन की भी जानकारी देते नजर आते हैं.

    View this post on Instagram

    A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)


    वीडियो में AI की मदद से की गई हेरफेर

    हमने वीडियो और इसकी आवाज को Hive Moderation और Hiya जैसे AI डिटेक्शन टूल्स पर चेक किया. Hive Moderation ने वीडियो की आवाज के AI जनरेटेड होने की संभावना 95.9 प्रतिशत जताई.


    वहीं Hiya ने भी ऑडियो को 8/100 तक का ऑथेंटिसिटी स्कोर दिया, जो इसके डीपफेक होने की संभावना को दर्शाता है.



    यह भी पढ़ें -कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल युवती के दावे से AI जनरेटेड तस्वीर वायरल


    Tags

    Cockroach Janta PartyJantar Mantar DelhiPM ModiDeepfakeArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को चेतवानी दते हुए कहा कि भले ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया हो लेकिन प्रदर्शन में शामिल छात्रों को ढूंढ़कर उन्हें सबक सिखाया जाएगा.
    Claimed By :  @InsiderWB
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!