HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

जेफरी एपस्टीन के साथ जोहरानी ममदानी की वायरल तस्वीरें एआई जनरेटेड हैं

बूम ने जांच में पाया कि वायरल तस्वीरें एआई की मदद से बनाई गई हैं और इनका किसी वास्तविक घटना या संबंध से कोई लेना-देना नहीं है.

By -  Archis Chowdhury |

5 Feb 2026 6:28 PM IST

सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी और उनकी फिल्ममेकर मां मीरा नायर को जेफरी एपस्टीन और उसकी सहयोगी गिस्लेन मैक्सवेल के साथ दिखाते हुए तस्वीरें शेयर की जा रही हैं. इन तस्वीरों में कम उम्र के ममदानी और नायर को एपस्टीन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ दिखाया गया है. 

तस्वीरों के साथ दावा किया जा रहा है कि न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी और मीरा नायर का जेफरी एपस्टीन के साथ मेलजोल था. कुछ यूजर्स तो यह दावा भी कर रहे हैं कि इन तस्वीरों से यह संकेत मिलता है कि एपस्टीन, ममदानी के पिता हो सकते हैं.

बूम ने जांच में पाया कि वायरल तस्वीरें एआई द्वारा बनाई गई हैं. हालांकि 2009 में एक फिल्म स्क्रीनिंग के बाद आयोजित पार्टी के संदर्भ में मीरा नायर का नाम एपस्टीन फाइल के दस्तावेजों में दर्ज है. 

अमेरिकी न्याय विभाग ने 30 जनवरी को एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत 30 लाख से अधिक अतिरिक्त पन्नों के दस्तावेज सार्वजनिक किए थे. इन नए दस्तावेजों में करीब 2,000 वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरें भी शामिल हैं.

क्या है वायरल दावा : 

फेसबुक यूजर ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, "जोहरान ममदानी (सामने खड़ा बालक) उनकी मां और भारतीय फिल्म निदेशक मीरा नायर, बिल गेट्स, बिल क्लिन्टन और एप्सटीन. ये तस्वीर अमेरिका में खूब वायरल हो रही है. कुछ गुस्साए लोग आधी रात को जोहरान के घर मेगाफोन लेकर पहुंच गए और चिल्लाने लगे कि जोहरान बाहर निकल. हमने तेरा प्रचार किया था. बगैरह बगैरह." आर्काइव लिंक

एक अन्य यूजर ने दो तस्वीरों वाले वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "सूत्रों ने दावा किया कि न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी जेफरी एपस्टीन के जैविक पुत्र हैं." आर्काइव लिंक

पड़ताल में क्या मिला : 

पैरोडी अकाउंट से शेयर की गई तस्वीरें 

बूम ने जांच में पाया कि वायरल तस्वीरें सबसे पहले सोशल मीडिया पर एक पैरोडी अकाउंट द्वारा शेयर की गई हैं. जिन्हें यहां और यहां देखा जा सकता है. Bio में दी गई जानकारी के अनुसार यह अकाउंट एआई की मदद से विजुअल और मीम्स बनाकर शेयर करता है. अकाउंट हाई-प्रोफाइल लोगों को एआई जनरेटेड तस्वीरों के माध्यम से एकसाथ दिखाते हुए गलत तरीके से प्रस्तुत करता है. 

SynthID एआई डिटेक्टर टूल ने की पुष्टि:

हमने तस्वीरों को गूगल के एआई डिटेक्टर टूल SynthID पर चेक किया. जांच में हमें संकेत मिला कि तस्वीरें गूगल के एआई मॉडल्स का उपयोग करके बनाई गई हैं. 

डीपफेक एनालिसिस यूनिट ने भी की पुष्टि 

डीपफेक एनालिसिस यूनिट (DAU) में हमारे सहयोगियों ने इन तस्वीरों की कई एआई डिटेक्शन टूल्स पर जांच की. उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि तस्वीरों के मेटाडेटा में SynthID वॉटरमार्क है. 

दस्तावेजों में मीरा नायर का नाम होने के तथ्य का भ्रामक इस्तेमाल

जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक होने के बाद ये तस्वीरें वायरल हुई हैं. दस्तावेजों में 2009 की एक फिल्म स्क्रीनिंग के बाद हुई पार्टी के संदर्भ में मीरा नायर का नाम जरूर शामिल है, लेकिन इन दस्तावेजों में वायरल एआई तस्वीरों में दिखाइ गई किसी भी तरह की मुलाकात या रिश्ते का कोई सबूत नहीं है. 



Tags:

Related Stories