Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • 'स्वर्ग का मार्ग केवल ईसा मसीह हैं'...
फैक्ट चेक

'स्वर्ग का मार्ग केवल ईसा मसीह हैं' बोलते पीएम मोदी का यह वीडियो फर्जी है

बूम ने पाया कि ईसा मसीह की सराहना करते पीएम मोदी का वीडियो पूरी तरह फेक है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से निर्मित किया गया है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  3 Feb 2026 5:49 PM IST
  • Listen to this Article
    AI-generated video of PM Modi praising Jesus Christ

    सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ईसा मसीह की सराहना करते हुए यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि "स्वर्ग का मार्ग केवल यीशु मसीह हैं. यीशु धर्म नहीं बदलते, जीवन और अनंत भविष्य बदलते हैं."

    बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि पीएम मोदी का यह वीडियो पूरी तरफ फर्जी है. एआई डिटेक्शन टूल्स Deepfake-O-Meter और Hivemoderation ने इसके एआई जेनरेटेड होने की पुष्टि की है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    सोशल मीडिया पर करीब एक मिनट के पॉडकास्ट जैसे दिखने वाले इस पूरे वीडियो में पीएम मोदी ईसा मसीह की प्रसंशा करते नजर आते हैं. इस क्रम में वह बोलते हैं, "जो लोग बार-बार ये कहते हैं कि मसीही लोग जबरदस्ती धर्म बदलवाते हैं. वे इंसान का स्वभाव, सोच और जीवन बदलते हैं. धर्म मनुष्य को स्वर्ग नहीं ले जाता. स्वर्ग का मार्ग केवल यीशु मसीह है. क्योंकि वही पाप से छुटकारा और नया जीवन देते हैं. यहां कोई जबरदस्ती नहीं बल्कि प्रेम का निमंत्रण है. यीशु धर्म नहीं बदलते, यीशु जीवन और अनंत भविष्य बदलते हैं.."

    इंस्टाग्राम और फेसबुक पर Bible Prediction नाम के एक अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर करते लिखा, 'यीशु ही प्रभु है.' एक अन्य फेसबुक यूजर ने भी वीडियो को वास्तविक मानकर शेयर किया और इसके साथ लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने यीशु मसीह के बारे में कितनी अच्छी बात कही है. यीशु ही प्रभु है.' आर्काइव लिंक यहां, यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वायरल वीडियो में मौजूद विसंगतियां

    वायरल वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि पीएम मोदी के चेहरे के हावभाव स्थिर हैं, जिससे वीडियो काल्पनिक सा लगता है. इसके अलावा इसकी आवाज भी काफी मशीनी प्रतीत होती है.

    हमें वीडियो के कीफ्रेम का रिवर्स इमेज सर्च करने और संबंधित कीवर्ड खोजने पर किसी प्रमाणिक स्रोत या विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख नहीं मिला. इससे अंदेशा हुआ कि वीडियो को संभवतः एआई की मदद से तैयार किया गया है.

    डीपफेक डिटेक्शन टूल ने की पुष्टि

    पड़ताल के लिए हमने वीडियो और इसकी आवाज को एआई डिटेक्टर टूल DeepFake-O-Meter पर चेक किया. इस टूल के ड्यूल लेबल डीपफेक वीडियो डिटेक्शन और लिप-सिंक्ड डीपफेक डिटेक्शन मॉडल ने वीडियो को शत प्रतिशत फेक बताया. इससे साफ था कि वीडियो वास्तविक नहीं है और इसकी आवाज भी होंठों के मूवमेंट से मेल नहीं खाती यानी इसके साथ छेड़छाड़ की गई है.



    जांच के दौरान DeepFake-O-Meter के डीपफेक ऑडियो डिटेक्शन मॉडल्स ने भी इसकी आवाज के 99.9 प्रतिशत तक फर्जी होने की संभावना बताई.



    पुष्टि के लिए हमने वीडियो के एक हिस्से को टूल Hivemoderation पर भी चेक किया. Hivemoderation ने भी 99.9 प्रतिशत स्कोर के साथ इसमें एआई जनित या डीपफेक कंटेंट मौजूद होने की संभावना व्यक्त की.



    वीडियो अपलोड करने वाले अकाउंट पर मौजूद हैं ऐसे अन्य वीडियो

    हमने यह भी पाया कि वीडियो साझा करने वाले Bible Prediction नाम के इस पेज पर पीएम मोदी के अलावा हृतिक रौशन जैसे अभिनेताओं के भी ऐसे एआई जनरेटेड वीडियो मौजूद हैं. वायरल वीडियो में 'Bible Prediction' का नाम स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.


    यह भी पढ़ें -सेना का भगवाकरण करने की बात कहते मोहन भागवत का AI जनरेटेड वीडियो वायरल


    Tags

    PM ModiArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईसा मसीह की सराहना करते हुए कह रहे हैं कि स्वर्ग का मार्ग केवल यीशु मसीह है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!