HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

पीएम मोदी को उंगली दिखाते राहुल गांधी की वायरल तस्वीर एआई जनरेटेड है

एआई डिटेक्टर टूल Hive Moderation, Sight Engine और Was It AI तस्वीर के एआई जनरेटेड होने की पुष्टि करते हैं.

By -  Rohit Kumar |

3 Feb 2026 2:57 PM IST

लोकसभा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें सदन के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आक्रामक अंदाज में उंगली दिखा रहे हैं.

बूम ने जांच में पाया कि यह तस्वीर एआई जनरेटेड है. एआई डिटेक्टर टूल Hive Moderation, Sight Engine और Was It AI इस बात की पुष्टि भी करते हैं.

गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में 2 फरवरी 2026 को राहुल गांधी और सरकार के बीच तीखी बहस हुई थी. हालांकि इस दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के आमने सामने आ जाने जैसी कोई घटना नहीं हुई.

संसद में राहुल गांधी पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरावणे की एक अप्रकाशित किताब पर लिखे गए Caravan magazine के एक आर्टिकल के हवाले से सरकार से सवाल करना चाह रहे थे जबकि सदन के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद उन्हें नियमों के हवाले से अप्रकाशित किताब के बारे में कोट करने से रोक रहे थे.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

एक्स पर एक यूजर (आर्काइव लिंक) ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘इसे कहते हैं बब्बर शेर आंख में आंख डाल कर बात करने वाला?’ फेसबुक (आर्काइव लिंक) और इंस्टाग्राम (आर्काइव लिंक) पर भी इसी दावे से यह तस्वीर वायरल है.

पड़ताल में क्या मिला:

बूम ने वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए इसे गूगल लेंस से सर्च किया और संबंधित कीवर्ड से भी गूगल पर सर्च किया लेकिन इस तस्वीर की पुष्टि करने वाली कोई भी विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली.

वायरल तस्वीर एआई जनरेटेड

हमें वायरल फोटो के एआई जनरेटेड होने का संदेह हुआ. हमने इस फोटो को एआई डिटेक्टर टूल Hive Moderation, Sight Engine और Was It AI पर इसे चेक किया तो पाया कि यह एआई के जरिए बनाई गई है.


Hive Moderation के मुताबिक यह तस्वीर 99.8 प्रतिशत तक एआई जनरेटेड है.




Tags:

Related Stories