HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

जंतर मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू होने के दावे से पुराने वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के पुराने वीडियो को भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

By -  Jagriti Trisha |

6 Aug 2026 3:15 PM IST

सोशल मीडिया पर दिल्ली में दोबारा प्रदर्शन शुरू होने के दावे से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में संसद मार्ग और जंतर मंतर के इलाके में भारी संख्या में भीड़ दिखाई दे रही है. कुछ वीडियो के साथ कहा जा रहा हैं कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर दोबारा प्रदर्शन शुरू हो गया है.

बूम ने वायरल हो रहे ऐसे दो वीडियो की जांच की और पाया कि दोनों वीडियो पुराने हैं. ये कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान रिकॉर्ड किए गए थे, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई थी.

पहला वीडियो 6 जून का है, तब सीजेपी ने जंतर मंतर पर एक दिन का धरना प्रदर्शन किया था. वहीं दूसरा वीडियो 20 जुलाई का है, जब संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर व्यापक स्तर पर लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले छोड़े थे. यह प्रदर्शन 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाप्त हो गया था. 

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

दावा एक

पहले वीडियो में जंतर मंतर पर जुटी भीड़ नारे लगाती दिखाई दे रही है. इस वीडियो को दोबारा प्रदर्शन शुरू होने के दावे के साथ शेयर करते हुए एक यूजर ने इसे प्रदर्शन का 'दूसरा सीजन' बताया.

आर्काइव लिंक

दावा दो

एक्स पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ का दूसरा वीडियो जिसमें आंसू गैस का धुआं भी देखा जा सकता है, को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आज सुबह दिल्ली मे संसद मार्ग पर जोरदार प्रदर्शन हुआ अमित शाह के इस्तीफे के लिए CJP प्रोटेस्ट 2 जारी है...'

आर्काइव लिंक

पड़ताल में क्या मिला:

वीडियो एक

वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें 25 जून के एक पोस्ट में यह वीडियो मिला, जिससे साफ था कि वीडियो पुराना है. आगे यह वीडियो हमें 7 जून के भी एक पोस्ट में मिला. 

Full View


हमने पाया कि 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी ने अभिजीत दीपके के भारत आने के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ जंतर मंतर पर एक दिन का प्रदर्शन किया था. इस दौरान अभिजीत दीपके ने 7 दिन का अल्टीमेटम देकर दोबारा प्रदर्शन करने की बात की थी.

वीडियो दो

रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें दूसरे वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो 20 जुलाई 2026 के कई पोस्ट में मिला, जिनमें कहा गया कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया. यहांयहां और यहां देखें.

न्यूज 18 तमिलनाडु के यूट्यूब चैनल पर भी 20 जुलाई को प्रकाशित इससे मिलता वीडियो देखा जा सकता है. असल में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी ने 'चलो संसद' मार्च का आह्वान किया था. प्रदर्शनकारी जब संसद की तरफ बढ़ने लगे तो उन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और आरएएफ ने बड़े पैमाने पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे.

Full View


बूम की जांच में स्पष्ट है कि वायरल दोनों वीडियो पुराने हैं. इसके अलावा ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट सामने नहीं आई है जो इस दावे की पुष्टि करती हो कि जंतर मंतर पर इतने बड़े स्तर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू हो गया है. हालांकि सीजेपी प्रदर्शन के समाप्त होने के दो दिन बाद से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जंतर मंतर पर फिर से सामान्य धरना-प्रदर्शन आयोजित हो रहे हैं.



Tags:

Related Stories