HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

इजरायल के खुफिया भवन में आग के दावे से न्यूयॉर्क का वीडियो हुआ वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो जनवरी 2026 में न्यूयॉर्क के क्वींस में एक टायर शॉप में लगी आग की घटना का है.

By -  Jagriti Trisha |

18 March 2026 10:53 AM IST

सोशल मीडिया पर ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच तेल अवीव स्थित इजरायल के खुफिया भवन में आग लगने के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है.

करीब एक मिनट के इस वीडियो में एक बिल्डिंग भीषण आग की लपटों और घने धुंए के बीच घिरी नजर आ रही है. वहीं इसके बैकग्राउंड वॉइसओवर में वायरलेस से आती आवाजें सुनाई दे रही हैं.

बूम ने पाया कि यह वीडियो ईरान-इजरायल संघर्ष से पहले का है. यह वीडियो न्यूयॉर्क का है, जहां जनवरी 2026 में क्वींस स्थित एक बिल्डिंग में आग लग गई थी.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

एक्स और फेसबुक जैसे माध्यमों पर इस वीडियो को ब्रेकिंग न्यूज की तरह पेश करते हुए यूजर्स इसे ईरान-इजरायल संघर्ष से जोड़ रहे हैं और लिख रहे हैं कि अभी-अभी खबर मिली है, ईरान के हमले से इजरायल के तेल अवीव में स्थित खुफिया भवन में भयानक आग लग गई है. आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

पड़ताल में क्या मिला:

वायरल वीडियो न्यूयॉर्क है

रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट (FDNY) के आधिकारिक फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 जनवरी 2026 का पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला, जिसमें वायरल वीडियो से मिलता-जुलता दृश्य मौजूद था. इससे एक बात तो स्पष्ट थी कि यह वीडियो जनवरी 2026 से ऑनलाइन उपलब्ध है और इसका हालिया घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है.

इसके साथ दी गई जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 17 जनवरी 2026 को न्यूयॉर्क के क्वींस में Flushing Avenue स्थित एक टायर शॉप में लगी आग का है, जो तेजी से बिल्डिंग की अन्य मंजिलों और आसपास के हिस्सों में फैल गई थी.

इसमें EMS डिवीजन चीफ इवान सुचेकी के हवाले से कहा गया कि मौके पर कुल नौ लोग घायल हुए थे. इनमें पांच फायरफाइटर मामूली रूप से जले थे जबकि पांच आम नागरिक भी घायल हुए थे जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट रिस्पांस वीडियोज के फेसबुक पेज पर भी यह वीडियो देखा जा सकता है. 

घटना से संबंधित न्यूज रिपोर्ट 

संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें घटना से जुड़ी कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं. CBCNews की एक रिपोर्ट के रिपोर्ट मुताबिक 17 जनवरी 2026 की सुबह न्यूयार्क के क्वींस स्थित एक टायर की दुकान में आग लग गई थी, जिसमें दमकलकर्मियों, बच्चों और एक गर्भवती महिला सहित नौ लोग घायल हो गए थे. 

NBCNewyork की रिपोर्ट के अनुसार फ्लशिंग एवेन्यू पर स्थित इस तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में लगी आग को बुझाने के लिए करीब 120 फायरफाइटर लगाए गए थे. आग सुबह 4 बजे के करीब लगी और धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई. ABC7ny की रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलता जुलता विजुअल देखा जा सकता है. लगभग सभी रिपोर्ट में घटना पर फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों और स्थानीय लोगों का बयान मौजूद है.



स्पष्ट है कि न्यूयॉर्क में जनवरी 2026 में लगी आग की घटना को मौजूदा घटनाक्रम से जोड़कर गलत तरीके से इजरायल के खुफिया भवन में लगी आग का बताया जा रहा है.



Tags:

Related Stories