HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन का निधन नहीं हुआ है, यह फ़र्ज़ी ख़बर है

बूम ने पाया की ख़बर के साथ दिया गया लिंक एक फ़र्ज़ी वेबसाइट तक लेकर जाता है

By - Krutika Kale | 17 Nov 2019 8:50 AM GMT

हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन - जिन्हें द रॉक के नाम से भी जाना जाता है - की मौत की ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, यह ख़बर झूठ है | एक फ़र्ज़ी वेबसाइट लिंक जो पहली नज़र में ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) का प्रतीत होता है, ड्वेन जॉनसन की एक तस्वीर को थंबनेल बनाकर रेस्ट इन पीस के साथ "ड्वेन जॉनसन (1972-2019)" लिखा गया है |

इमेज के ऊपर बीबीसी का लोगो भी मौजूद है | लेख की हैडलाइन में लिखा है, "बीबीसी न्यूज़: ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन की 47 की उम्र में एक स्टंट नाकाम होने की वजह से मौत" | इसके अलावा लेख के अंश में लिखा है स्टंट क्रू की नज़रअंदाज़ी की वजह से ड्वेन जॉनसन को बचने की कोशिश नाकाम |

हालांकि हैडलाइन में श्रेय बीबीसी को दिया गया है पर यह वेबसाइट एक फ़र्ज़ी साइट है जिसमें बीबीसी का नाम इस्तेमाल किया गया है | यह सत्यापित न्यूज़ पोर्टल नहीं है | इस वेबसाइट का नाम टॉपन्यूज़.लाइवब्रॉडकास्ट.कॉम है | ऐसी ही एक झूठी ख़बर का स्क्रीनशॉट नीचे देखें |

Full View

मौत की झूठी ख़बर जो फ़र्ज़ी वेबसाइट तक लेकर जाती है

बूम यह पता लगाने में सक्षम था की यह एक फ़र्ज़ी लेख है क्योंकि अंतरास्ट्रीय मीडिया में जॉनसन की मौत कोई ख़बर नहीं है | इसके अलावा, जिस वेबसाइट पर लिंक लेकर जाता है उसमें कई ख़ामिया हैं |

लिंक को फॉलो करने पर एक बीबीसी की कॉपी कर बनाया गया होम पेज खुलता है | दिलचस्प बात यह है की उसमें बीबीसी का लोगो भी है जो बीबीसी की वास्तविक वेबसाइट जैसा प्रतीत होता है |

बीबीसी लोगो के एकदम नीचे '15 मिनट अगो (15 मिनट पहले)' का समय चिन्ह देखा जा सकता है | इससे यह पता चलता है की लेख 15 मिनट पहले प्रकाशित हुआ है और उसे ब्रेकिंग न्यूज़ होना चाहिए | इसके अलावा हमनें समय समय पर लिंक खोलकर देखा जिसमें यह समय चिन्ह में कोई बदलाव नहीं था |

वीडियो के व्यूज़ में भी गड़बड़ी देखने को मिली | वीडियो लाइव वीडियो के रूप में प्रतीत होता है जिसे 2900 लोगों ने देखा है पर लाइव आइकॉन के नीचे एक दूसरा नंबर है जिसमें 16 लाख व्यूज़ दिख रहे हैं |

हमनें जब वीडियो को क्लिक किया एवं एंकर को न्यूज़ पढ़ते सुना जो जॉनसन की मृत्यु के बारे में बता रही है, वीडियो अचानक बंद होजाता है |

एंकर को यह कहते सुना जा सकता है, "आज सुबह कुछ नई जानकारी आयी है जो जुड़ी है मृत्यु से फ़ास्ट एंड फ़ुरियस… " | वीडियो इसके बाद बंद हो जाता है और एक वार्निंग आती है की आगे ग्राफ़िक वीडियो है |

समान वीडियो यूट्यूब पर भी ग़लत कहानी के साथ डाला गया है |

Full View

ड्वेन जॉनसन ने करीब 9 साल पहले इस अफ़वाह को फ़र्ज़ी बताया था |

Full View

इसके अलावा कुछ दिनों पहले जॉनसन ने अपनी नई फिल्म का एक पोस्ट साझा किया था |

Full View

हमनें गायिका सेलिन डिओन के मृत्यु की फ़र्ज़ी ख़बर को भी खारिज किया है | पढ़ें बूम बांग्ला का यह लेख |

Related Stories