HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किसानों की कर्ज़ा माफ़ी पर राहुल गाँधी का 'नया' फ़ेक वीडियो

इस बार कांग्रेस अध्यक्ष यह कहते सुने जा सकते हैं: किसानों का कर्ज़ा माफ़ किया तो किसानों की आदत खराब हो जायेगी | यह वीडियो भी फ़ेक है |

By - Sumit | 16 Dec 2018 3:03 PM GMT

एक बार फ़िर सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है | राहुल गाँधी द्वारा एक चुनावी रैली में दिए गए भाषण से क्लिप कर के बनाया गया यह वीडियो इस सन्देश के साथ वायरल किया गया है: किसानों का करजा माफ किया तो किसानों की आदत खराब हो जायेगी भाईयों आप भी देखो |   Full View   यहां तक की फ़ेसबुक यूज़र रमेश माली द्वारा पंद्रह (15) दिसंबर को पोस्ट किये गए इस वीडियो में आप राहुल गाँधी को खुद ये बोलते सुन सकते हैं: "कि किसान का कर्ज़ा माफ़ नहीं करना चाहिए...कि अगर किसान का कर्ज़ा माफ़ किया तो किसान को..किसान की आदत ख़राब हो जाएगी
|" रिपोर्ट लिखे जाने तक इस पोस्ट को दस हज़ार से ज़्यादा शेयर्स मिल चुके है |   राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ऐसे वीडियोस और पोस्ट्स की बाढ़ सी आई हुई जिनमें किसी पुरानी घटना को चुनावी नतीजों से जोड़ कर दिखाया जा रहा है | ये वीडियो भी इसी सिलसिले में वायरल किये गए फ़ेक न्यूज़ की एक कड़ी है | पोस्ट का आर्काइव्ड संस्करण यहां देखें |  

सच की तलाश

  वायरल हो रहे पोस्ट में दो बातें गौर करने लायक हैं | पहली, यह क्लिप ग्यारह (11) दिसंबर, यानी की चुनावी नतीजे घोषित होने से काफ़ी पहले की है, और दूसरी, यहां पर आप राहुल गाँधी को जो भी बोलते सुन रहें हैं, वो पूरा सच नहीं है |   बूम ने पता लगाया की यह क्लिप दरअसल राहुल गाँधी द्वारा सत्रह (17) मई को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सम्बोद्धित किसान-आदिवासी रैली से है | राहुल मंच पर से किसानों कि कर्ज़ा माफ़ी के मुद्दे पर बात कर रहे थे |   वायरल हुए पोस्ट में आप राहुल गाँधी को जो भी बोलते सुन रहे हैं वो दरअसल एक लम्बे वाक्य से क्लिप किया गया है | कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बोले गए शब्द ये थे:  
"पिछले साल हिंदुस्तान की सरकार ने ढाई लाख करोड़ रुपया हिंदुस्तान के सबसे बड़े पंद्रह उद्योगपतियों का कर्ज़ा माफ़ किया है ..ढाई लाख करोड़ ...मगर वही सरकार जो पंद्रह लोगो के लिए ढाई लाख करोड़ रुपया माफ़ कर सकती है, वही सरकार हिंदुस्तान के करोड़ो किसानों के लिए एक रुपया भी कर्ज़ा माफ़ नहीं कर सकती है | उनके नेता कहते हैं कि किसान का कर्ज़ा माफ़ नहीं करना चाहिए...कि अगर किसान का कर्ज़ा माफ़ किया तो किसान को..किसान की आदत ख़राब हो जाएगी
|"   इसी वीडियो को क्लिप करके फ़िलहाल गलत सन्दर्भ में वायरल किया जा रहा है | असल वीडियो आप नीचे देख सकते हैं |  
Full View
  आपको ये भी बता दे की कुछ महीने पहले भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था |     अन्य फ़ेसबुक प्रोफाइल्स जहां से ये पोस्ट वायरल हुआ है वो हैं - Ruparam Kaswan, Bhagva Hindu, और  Avinash Panchal |   Full View  

Related Stories