HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

पैरोडी हैंडल से राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा पर ट्वीट, निर्मला सीतारमण ने किया अलर्ट।

निर्मला सीतारमण के नाम से रिपब्लिक पैरोडी हैंडल से आया ट्वीट, सीतारमण ने बताया ट्वीट है फर्जी ।

By - BOOM | 12 Sep 2018 2:06 AM GMT

 
  समाचार चैनल, रिपब्लिक टीवी के एक पैरोडी हैंडल ने एक बयान ट्वीट किया। बताया जा रहा है कि यह बयान केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया था। ट्वीट में मंत्री का नाम लेते हुए कहा गया है कि " क्या राहुल गांधी वास्तव में मानसरोवर यात्रा पर हैं ?? वह संपादित तस्वीरों को क्यों साझा कर रहे हैं, यहां तक उनके द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में छड़ी की छाया भी नजर नहीं आ रही है।"   नकली ट्विटर हैंडल @RepubliicTV, अप्रैल 2018 में बनाई गई थी और यह कहानी लिखने तक उसके 121 फॉलोअर थे।  
    आप यहां ट्वीट के संग्रहीत संस्करण यहां देख सकते हैं। इस ट्वीट को 650 के ज्यादा बार पसंद किया गया था, 428 जबाव दिए गए थे और 227 बार रीट्वीट किया गया था।   इस बीच केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि यह ट्वीट पैरोडी अकाउंट से किया गया है।         हालांकि ट्विटर पर कई लोगों ने देखा कि यह हैंडल समाचार चैनल का आधिकारिक हैंडल नहीं है, लेकिन पूर्व सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, मणिकाम टैगोर ने ट्वीट किया कि सीतारमण रक्षा मंत्री के लिए अनुपयुक्त है। हालांकि, टैगोर ने बाद में यह ट्वीट हटा दिया लेकिन उनका ट्वीट
यहां
देखा जा सकता है।
लेकिन यह फर्जी जानकारी ट्वीट करने वाला अकाउंट, अपने विवरण में स्पष्ट रुप से उल्लेख करता है कि यह एक पैरोडी अकाउंट है।   ट्विटर हैंडल के नाम में एक अतिरिक्त 'I' है और ट्विटर हैंडल रिपब्लिक समाचार चैनल के मूल अकाउंट से भी अलग है। केवल यही नहीं पैरोडी अकाउंट का लोगो भी मूल से अलग है।  
  समाचार चैनल रिपब्लिक का मूल ट्विटर हैंडल @republic है और उसके करीब 477 हजार फॉलोअर हैं।   यह पहली बार नहीं है कि समाचार चैनलों के पैरोडी हैंडल ने भ्रम पैदा किया है। एक ट्विटर पैरोडी हैंडल @ LimesofIndia के 17,000 फॉलोअर हैं और इससे अक्सर ट्वीट किया जाता है। हाल ही में, इसने आधिकारिक टाइम्स ऑफ इंडिया को फर्जी बताया था।    
    एक अन्य हैंडल @TiimesHow ने भी अतीत में कई उपयोगकर्ताओं को बेवकूफ बनाया है। कई लोग इसे टाइम्स नाउ का आधिकारिक हैंडल समझने की भूल करते हैं। यह हैंडल भी अपने विवरण में व्यंग्य और पैरोडी के रूप में खुद को घोषित करता है। इसके 12,000 से ज्यादा फॉलोअर हैं।  
Screenshot of parody handle of Times Now   अकाउंट बनाने की आवश्यकताएं नीचे दी गई हैं। पॉलिसी का अनुपालन करने के लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जाना चाहिए
    • बायो: स्पष्ट रूप से इंगित करना चाहिए कि उपयोगकर्ता अकाउंट के विषय से संबद्ध नहीं है, उदाहरण के लिए, "पैरोडी", "नकली", "प्रशंसक" या "कमेंटरी" जैसे शब्द को शामिल करके और इस तरह से किया जाए कि इच्छित दर्शकों द्वारा समझा जाएगा।
 
    • अकाउंट का नाम: खाता नाम (नोट यह उपयोगकर्ता नाम या @handle से अलग है) किसी अन्य विशिष्ट शब्द के बिना अकाउंट के विषय के रूप में सटीक नाम नहीं होना चाहिए, जैसे कि "नहीं", "नकली" या "प्रशंसक" और इस तरह से किया जा सकता है कि इच्छित दर्शकों द्वारा समझा जाएगा।
    सौजन्य: ट्विटर          

Related Stories