HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर हमले की दो साल पुरानी तस्वीर हुई गलत सन्दर्भ में वायरल

घटना पंजाब के अजनाला में दो वर्ष पहले घटी थी जब कथित तौर पर शिरोमणि अकाली दल के कुछ लोगो ने कांग्रेस के एक मोटरसाइकिल रैली पर हमला बोल दिया था

By - Sumit | 23 April 2019 12:41 PM GMT

पंजाब कांग्रेस की मोटरसाइकिल रैली पर हमला करते हुए लोगो के एक समूह की पुरानी तस्वीर को एक बार फ़िर गलत सन्दर्भ में वायरल किया जा रहा है | पोस्ट के साथ लिखा गया कैप्शन इशारा करता है की जब कांग्रेस के नेता लोकसभा चुनाव की कैंपेनिंग करने निकले तो जनता से भारी विरोध का सामना करना पड़ा |

फ़ेसबुक पर फ़िलहाल इस तस्वीर के साथ ये कैप्शन शेयर किया जा रहा है: झूठे वादो के साथ पंजाब,मध्यप्रदेश,राजस्थान, छतीसगढ़ राज्यो की सत्ता मे आई काग्रेंस जब लोकसभा चुनावो के लिए वोट मांगने गए नेता तो जनता ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा |

वायरल पोस्ट

ये पोस्ट फ़िलहाल कई फ़ेसबुक पेजेज़ से वायरल हो रहा है |

फैक्ट चेक

जब बूम ने इस तस्वीर को फैक्ट चेक के सहारे जांचा तो पता चला की इसे 2016 में पब्लिश हुए एक न्यूज़ रिपोर्ट में इस्तेमाल किया गया था |

यह घटना अजनाला, पंजाब में सितम्बर 25 2016, से है | न्यूज़ रिपोर्ट्स के अनुसार कथित तौर पर शिरोमणि अकाली दल के कुछ युवकों ने कांग्रेस द्वारा निकाली गयी एक मोटरसाइकिल रैली पर धावा बोल दिया था |

डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस समिति के प्रेजिडेंट गुरजीत सिंह औजला ने उस वक्त रूलिंग पार्टी (शिरोमणि अकाली दल) पर हमले का इलज़ाम लगाया था |

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट
डेली पोस्ट में छपी रिपोर्ट

कांग्रेस के मोटरसाइकिल रैली पर वर्ष 2016 में हुए हमले पर रिपोर्ट्स आप यहां और यहां पढ़ सकते हैं |

Related Stories