HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जनता पर लाठी चार्ज का वीडियो हुआ गलत सन्दर्भ में वायरल

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है की नौकरी की मांग कर रहे युवाओं पर पुलिस ने जम कर डंडे बरसाए

By - Sumit | 25 March 2019 1:57 PM GMT

सोशल मीडिया पर एक पुराने वीडियो को गलत कैप्शन के साथ काफ़ी शेयर किया जा रहा है | वीडियो में आप पुलिस कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ युवाओं पर लाठी चार्ज करते देख सकते हैं | कैप्शन कहता है: नौकरी चाहिए - नौकरी, #भाजपाकेराजमें, ले - लो - ले - लो, #सीधेजॉइनलेटरले_लो

वायरल पोस्ट

I support ravish kumar i support truth नामक पेज पर प्रमुखता से शेयर किये गए इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं और इसके आर्काइव्ड वर्शन को आप यहां देख सकते हैं |

वीडियो में पुलिस वाले विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं को दौड़ा कर डंडो से मार रहे हैं |

यह पोस्ट फ़ेसबुक पर कई पेजेज़ से वायरल है |

फैक्ट चेक

बूम ने जब इस वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये चेक किया तो हमें मालूम चला की यह वीडियो पिछले वर्ष के जून से सोशल मीडिया पर घूम रहा है |

हमें एक लोकल न्यूज़ चैनल पर यही वीडियो मिला | चैनल 9, जहां हमें ये वीडियो मिला, ने इस घटना को हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज की घटना बताया |

Full View

यूट्यूब पर अपलोड किया गया वीडियो

न्यूज़ रिपोर्ट्स में भी जब हमने इस घटना के बारे में पता लगाया तो कुछ लिंक्स मिले जहां इसका ज़िक्र था |

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना अलीगढ़ की है जब पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई थी | भीड़ ने कथित तौर पर सीनियर सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ़ पुलिस कार्यालय का गेट बंद कर दिया था | हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता मर्डर केस में दोषी एक व्यक्ति की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे थे | इस घटना से संबंद्धित पूरी जानकारी यहां पढ़ें |

Tags:

Featured

Related Stories