HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

फ़िर से आये नागपुर के ज़िलाधिकारी फ़ेक न्यूज़ के चपेटे में

वायरल वीडियो में भागवद गीता पर टिपण्णी करने वाले शख्स अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ़ इंडिया के संस्थापक नेशनल प्रेसिडेंट धीमन विजय मानकर हैं ना की नागपुर ज़िलाधिकारी

By - Sumit | 29 Oct 2018 9:38 AM GMT

  मालूम होता है की नागपुर के ज़िलाधिकारी पद से संबद्धित फ़ेक न्यूज़ का वायरल होना इतनी जल्दी नहीं रुकने वाला | पिछले साल ये पद तब सुर्ख़ियों में आया था जब एक पांच मिनट के वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति को यह कहते दिखाया गया था कि गीता को कचरे के डब्बे में फेंक देना चाहिए | वीडियो में बोलते शख्स को नागपुर का तत्कालीन ज़िलाधिकारी बताया गया था | गौरतलब है की भागवद गीता हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण धर्मग्रन्थ है |   Full View   जब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तब ऐ.बी.पि. न्यूज़ ने अपने वायरल सच सेगमेंट पर इसकी पोल खोली थी | इस वीडियो में बताया गया था कि उस समय, यानी की जुलाई 2017 में, नागपुर के ज़िलाधिकारी सचिन कुर्वे थे |  
फिर वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है ?
  जिस शख्स ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था उसने खुद ही बूम का काम काफी आसान कर दिया क्यूंकि इस पोस्ट में शेयर किये गए वीडियो में बोलते हुए शख्स का नाम भी लिखा था - धीमन विजय मानकर |   आपको बता दे की अक्टूबर 28 , 2018 , को दिलीप सिंह नाम के शख्स के फ़ेसबुक प्रोफाइल से ये वीडियो एक बार फिर से शेयर किया गया | रिपोर्ट लिखे जाने तक इसे तक़रीबन 2,000 से ज़्यादा शेयर्स और 27,000 से ज़्यादा व्यूज मिल चुके थे | इसी पोस्ट को सुनील साहनी के फ़ेसबुक पेज से भी शेयर किया गया है |   बूम ने गूगल सर्च किया तो पता चला की मानकर अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ़ इंडिया के संस्थापक नेशनल प्रेसिडेंट हैं | मानकर अंबेडकर के मूल्यों की काफी मुखरता से प्रचार करते हैं और यह वीडियो भी उनके द्वारा दिए गए एक स्पीच से क्लिप किया गया है | हालाँकि बूम को मानकर द्वारा दिए गए इस स्पीच का पूरा वीडियो नहीं मिल सका पर ऐ.बी.पि. न्यूज़ ने वायरल सच में इस बात का उल्लेख किया है की वीडियो दिसंबर 2014 का है |   आपको यह भी बता दे की फिलहाल नागपुर के ज़िलाधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट आश्विन मुद्गल हैं |   बूम ने इस मुद्दे पर मानकर के विचार जानने के लिए उन्हें फ़ेसबुक पर मैसेज भी किया है और उनका जवाब आते ही हम रिपोर्ट को अपडेट करेंगे |

Related Stories