HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

रतन टाटा के नाम से कांग्रेस को पाकिस्तान से जोड़ने वाला यह बयान फ़र्ज़ी है

बूम ने पाया कि रतन टाटा ने ऐसा कभी नहीं कहा एवं मुख्य धारा के मीडिया संस्थानों ने इस सन्दर्भ में कोई लेख नहीं लिखा

By - Saket Tiwari | 19 Oct 2019 11:00 AM GMT

रतन टाटा एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें दावा है कि रतन टाटा ने कहा: "आखिर पाकिस्तान जैसा आतंकी देश भारत में कांग्रेस सरकार क्यू चाहता है "सभी भारतीय विचार करे""| आपको बता दें की यह दावा फ़र्ज़ी है |

रतन टाटा भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपति हैं | उनके उद्योगों में टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेन्सी सर्विसेज़, एयरलाइन्स में भागीदारी, स्टील उद्योग में भागीदारी शामिल है | यह पहली बार नहीं है जब इनके नाम से कोई फ़र्ज़ी बयान वायरल हो रहा है | कई महीनों से कई तरह के सांप्रदायिक बयान रतन टाटा के नाम पर सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं | कुछ महीनो पहले एक बयान और वायरल हुआ था जिसमें रतन टाटा का नाम इस्तेमाल कर लिखा गया था कि उन्होंने कहा: "65 सैनिक की मौत से जिस देश के प्रधानमंत्री की लोकप्रियता बढ़ी हो, उस देश को बर्बाद होने से कोई नहीं बचा सकता हैं" |

पोस्ट्स नीचे देख सकते हैं और इनके आर्काइव्ड वर्शन यहाँ और यहाँ देखें |

Full View
ट्वीटर पर वायरल समान दावे

बूम ने पहले भी वायरल फ़र्ज़ी बयान पर लेख लिखा है जिसे आप नीचे पढ़ सकते हैं |

https://www.boomlive.in/photoshopped-tweet-claims-ratan-tata-took-a-swipe-at-pm-modi/

फ़ैक्ट चेक

बूम ने इन दावों से कीवर्ड्स लेकर गूगल खोज किया परन्तु कहीं भी कोई भी बयान नहीं मिला जो इस वायरल दावे से मेल खाता हो |

बूम ने रतन टाटा द्वारा दिए गए कई इंटरव्यू देखे जिनके वीडिओज़ यूट्यूब पर मुख्य धारा कि मीडिया द्वारा प्रकाशित हैं | इनमें से किसी भी इंटरव्यू में टाटा ने कांग्रेस विरोधी या पाकिस्तान के बारे में बुरा नहीं कहा |

उन्होंने फरबरी में भारतीय वायु सेना के द्वारा पाकिस्तान पर किये हमले - जिसमें भारत ने कई आतंकी अड्डों को कथित तौर पर हटा दिया था - के बारे में एक ट्वीट किया था | ट्वीटर पर भी उनका आखिरी ट्वीट मार्च 2019 का है |



किसी भी ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान को आतंकी देश या कांग्रेस से जोड़ने जैसी कोई बात नहीं कही है |

Related Stories