HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

प्रियंका चोपड़ा के नाम से फ़र्ज़ी बयान फ़िर से हुआ वायरल

फ़र्ज़ी बयान में की गयी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुराई और उन्हें वोट देने वाली जनता को मूर्ख बुलाया गया है

By - Saket Tiwari | 25 May 2019 11:32 AM GMT

हाल ही में ख़त्म हुए चुनावों के बाद कई फ़र्ज़ी दावे और पोस्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं | ऐसा ही एक फ़र्ज़ी दावा, जिसकी जाँच बूम ने की है,वो काजल अग्रवाल नामक किसी महिला के फ़ेसबुक प्रोफाइल से किया गया है | काजल ने उनके पेज पर 16 मई, चुनाव खत्म होने से तीन दिन पूर्व, को एक पोस्ट शेयर किया गया था जिसमे फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर के साथ एक क्वोट है: गलती मोदी की नहीं जो देश को धोका दिया, गलती उन मूर्खों की है जिन्होंने मोदी को मौका दिया | क्वोट के नीचे भी प्रियंका चोपड़ा का नाम लिखा गया है |

आपको बता दें की यह दावा फ़र्ज़ी है और प्रियंका चोपड़ा का इस बयान से कोई सबंध नहीं है |

Full View

आप काजल का पोस्ट यहाँ और उसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देख सकते हैं |

फ़ैक्ट चेक

बूम ने जब इस दावे का पता लगाया तो पाया की समान फ़ोटो को शशिकांत साहू नामक एक
फ़ेसबुक यूजर ने 28  दिसंबर 2018 को भी 'कांग्रेस देश की जान' नामक एक फ़ेसबुक पेज पर शेयर किया था | आप शशिकांत का पोस्ट नीचे देख सकते हैं और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देख सकते हैं |

Full View

जब बूम ने क्वोट को कीवर्ड्स के तरह इस्तेमाल करके इंटरनेट पर ऐसी किसी भी ख़बर के बारे में पता लगाने की कोशिश की तो हमारे हाथ असफ़लता ही लगी | हमने पाया की प्रियंका चोपड़ा ने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया | किसी मुख़्य धारा की मीडिया ने इसपर कोई लेख नहीं लिखा |

प्रियंका एक जानी मानी अदाकारा हैं और यदि ऐसा कोई बयान उन्होंने दिया होता तो रिपोर्ट्स ज़रूर छपे होते |

Related Stories