HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

'पूरे भारत में शराब बंद' वाला वायरल पोस्ट फ़र्ज़ी है

आज तक न्यूज़ चैनल के टेम्पलेट पर मॉर्फ़ करके जोड़ा गया है फ़र्ज़ी क्वोट

By - Saket Tiwari | 29 May 2019 12:05 PM GMT

न्यूज़ चैनल आज तक के टेम्पलेट पर प्रसारित ख़बर 'आज रात से पूरे भारत में शराब बंद' काफ़ी वायरल हो रही है | आपको बता दें की यह वायरल पोस्ट फ़र्ज़ी है |

वायरल पोस्ट एक टेलीविज़न ग्रैब की तरह शेयर किया गया है | इसमें आप एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख सकते हैं वहीँ दूसरी ओर - आज तक के लोगो के नीचे - ये ख़बर है: आज रात से पूरे भारत में शराब बंद |

फ़ेसबुक पर वायरल पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी है जिसमे लिखा है: बाराबंकी शराब हादसे के बाद से मोदी जी का अहम फैसला आज रात से पूरे भारत मे अल्कोहल शराब बंद ।"

आप यह पोस्ट नीचे देख सकते हैं और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ उपलब्ध है |

Full View

फ़ैक्ट चेक

बूम ने गौर से देखा तो पाया की ये तस्वीर मॉर्फ़ की हुई है | 'आज रात से पूरे भारत में शराब बंद' वाला हिस्सा अलग से जोड़ा गया है | इस हिस्से में लिखे गए शब्द बाकी शब्दों से ज़्यादा स्पष्ट नज़र आ रहे हैं | ध्यान से देखने से ये भी पता चलता है की ओरिजिनल टेम्पलेट में दिख रहा आज तक का लोगो नीचे दब गया है |

टीवी चैनल के लोगो पर ध्यान दे
हाईलाइट किये गए शब्दों के ब्राइटनेस में फ़र्क है जो साफ़ नज़र आ रहा है

हमने फ़्रेम में दिख रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर रिवर्स इमेज सर्च का इस्तेमाल किया तो पता चला की ये मोदी द्वारा 2017 नव-वर्ष की पूर्व-संध्या पर दिए गए राष्ट्र के नाम सन्देश से लिया गया है | इससे ये साफ़ हो जाता है की तस्वीर पुरानी है और क्वोट के साथ अलग से जोड़ा गया है |

नीचे हमने डीडी न्यूज़ पर प्रसारित मोदी का राष्ट्र के नाम सन्देश का वही वीडियो शेयर किया है |

Full View

Related Stories