HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

महात्मा गाँधी इस तस्वीर में अपनी प्रेमिका के साथ नहीं बैठे हैं, यह बनावटी तस्वीर है

बूम ने पाया की वास्तविक तस्वीर एसोसिएटेड प्रेस द्वारा 1946 में ली गयी थी जिसमें जवाहरलाल नेहरू के साथ गाँधी हँसते नज़र आते हैं

By - Saket Tiwari | 1 Oct 2019 9:54 AM GMT

कल 2 अक्टूबर है | यह दिन महात्मा गाँधी की जयंती के रूप में मनाया जाता है | सोशल मीडिया पर इस दिन से ठीक पहले एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें महात्मा गाँधी के साथ एक महिला को दिखाया गया है | इतना ही नहीं, दोनों स्नेहपूर्वक एक दूसरे की नाक से नाक सटा रहे हैं |

आपको बता दें की यह तस्वीर फ़र्ज़ी है जिसे वास्तविक तस्वीर को फ़ोटोशॉप कर बनाया गया है |

महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंती पर सोशल मीडिया कई तरह के दावे कर रहा है और कई पुरानी फ़र्ज़ी तस्वीरें फ़िर से वायरल हो रही हैं | यह तस्वीर पहले भी कई बार वायरल हो चुकी है जिसपर 2018 में एजेंसी फ्रांस प्रेस्से ने लेख भी प्रकाशित किया था |

आप यह पोस्ट नीचे देखें और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |

Full View

पहले भी यह तस्वीर वायरल हो चुकी है |

Full View

फ़ैक्ट चेक

हमनें तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च पर डाला और पाया की यह तस्वीर कई बार पहले भी वायरल हो चुकी है | जांच के दौरान हम एसोसिएटेड प्रेस के आर्काइव में पहुंचे जहाँ हमें वास्तविक तस्वीर मिली |

इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है: चस्मा पहने महात्मा गाँधी जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले आंदोलनों का नेतृत्व किया, जवाहरलाल नेहरू, जो इसके बाद भारत के पहले प्रधान मंत्री बने, के साथ 6 जुलाई 1946 को बॉम्बे में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मीटिंग में हंस रहे हैं | इसी सत्र के दौरान नेहरू ने राष्ट्रपति कार्यालय का भार लिया था | गाँधी की अहिंसा, सविनय अवज्ञा आंदोलनों और उपवास की फिलोसॉफी ने भारत को 200 साल से राज कर रही अंग्रेजी हुकूमत से चुटकाता दिलाया | नव भारत के पिता को 1948 में उनके दूसरे धर्मों के प्रति सहिष्णुता के लिए मार दिया गया | (एपी फ़ोटो/ मैक्स डिस्फोर)

यह तस्वीर कथित तौर पर 2015 से वायरल है जैसा एजेंसी फ्रांस प्रेस्से के लेख में बताया गया है | हमें भी पुराने कुछ सबूत मिले जिसमें इसी तस्वीर के बारे में बताया गया है | दैनिक भास्कर का एक लेख जिसे 2017 में प्रकाशित किया गया है इसी तस्वीर के बारे में है |

Related Stories