HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

जी नहीं, कांग्रेस मैनिफेस्टो में ये नहीं कहा गया की मध्य प्रदेश में आर.एस.एस. पर लगाएंगे बैन

मैनिफेस्टो में कांग्रेस ने कहा शासकीय परिसरों में आरएसएस की शाखायें लगाने पर प्रतिबंध लगायेंगे | ख़बर हुई गलत संदर्भ में वायरल

By - Sumit | 12 Nov 2018 11:53 AM GMT

  दावा: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले जारी किये गए अपने मैनिफेस्टो में की आर.एस.एस. पर बैन लगाने की घोषणा   रेटिंग: झूठ   सोशल मीडिया से लेकर समाचारपत्रों तक ने काफ़ी ज़ोर शोर से ये खबर फ़ैलाई है की कांग्रेस ने अपने 2018 विधानसभा चुनावी मैनिफेस्टो में आर.एस.एस. पर बैन लगाने की घोषणा कर दी है | हालांकि जब बूम ने मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर इस मैनिफेस्टो को पढ़ा तो हमें मालूम हुआ की कांग्रेस के दावे को यहां तोड़-मरोड़ के पेश किया गया है |  
 
  कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में ये कहा है: "शासकीय परिसरों में आरएसएस की शाखायें लगाने पर प्रतिबंध लगायेंगे तथा शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को शाखाओं में छूट संबंधी आदेश निरस्‍त करेंगे |" ये रहा कांग्रेस मैनिफेस्टो का वो हिस्सा जहां आर.एस.एस. का ज़िक्र आता है |  
  हमने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दफ्तर से फ़ोन पर भी इस बात की पुष्टि की |   हालाँकि जो खबरें इंटरनेट और समाचारपत्रों के माध्यम से फ़ैल रही हैं उनके अनुसार कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पूर्ण रूप से आर.एस.एस. पर प्रतिबन्ध लगा देगी | देखिये कैसे कुछ प्रमुख समाचार पत्रिकाओं ने इस खबर को छापा है |  
  अन्य लिंक आप यहां देख सकते हैं |   यही नहीं, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से से शेयर किये गए इस वीडियो का लहज़ा भी कुछ ऐसा ही है |  

Related Stories