HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

महिलाओं के साथ ली गई नेहरू की तस्वीरें हो रही हैं बेबुनियाद बयानों के साथ वायरल

बहन, भतीजी सहित अलग अलग औरतो के साथ ली गई पुरानी तस्वीरो को किया जा रहा है गलत सन्दर्भ में वायरल

By - Ashraf Khan | 23 Nov 2018 12:49 PM GMT

  दावा: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग औरतों के साथ तस्वीरें वायरल करके उनके चरित्र पर ऊँगली उठाने की कोशिश   रेटिंग : झूठ   सच्चाई : इस तस्वीर में नेहरू अपनी  बहन विजयलक्ष्मी पंडित के साथ नज़र आ रहे है।  
  सन 1955 में विजयलक्ष्मी पंडित यूनाइटेड किंगडम में भारतीय राजदूत थी | बूम की पड़ताल से पता चलता है की वर्ष 1955 में लिए गए इस वीडियो में  नेहरू यूरोपीय देशों के दौरे के हिस्से के रूप में यूनाइटेड किंगडम गए थे । तस्वीर में विजयलक्ष्मी पंडित को लंदन में अपने भाई का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है | ब्रिटिश पाथे, विंटेज टेलीविजन कंपनी जिसने उस युग में प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को दिखाया था । इस राजनितिक गतिविधि को उन्होंने कैमरे में कैद किया था।   https://youtu.be/vbMrgZu0NTU   यह तस्वीर फ़ेसबुक के
'वीर तुम बढ़े चलो'
नामक पेज पर शेयर किया जा रहा है और काफ़ी वायरल हो चुका है |   Full View   इस तस्वीर में नेहरू एडविना माउंटबेटन के साथ एक सार्वजनिक स्थल पर हंसी-मज़ाक करते हुए नज़र आ रही है |  
  यहाँ नेहरू को  भारत में पहली बार होने वाली बीओएसी उड़ान बोर्ड मीटिंग पर ब्रिटिश उप उच्चायुक्त की पत्नी श्रीमती साइमन के लिए सिगरेट जलाते हुए देखा जा सकता है ।  
  इन्ही तस्वीरों का कोलाज बना कर कई फ़ेसबुक पेजों पर धड़ल्ले से वायरल किया जा रहा है | इन तस्वीरों में नेहरू महिलाओं के साथ - कहीं अपने परिवार की औरतों के साथ और कहीं अपने महिला मित्रों के साथ - कुछ हलके-फुल्के पल व्यतीत करते नज़र आते हैं | मगर फ़िलहाल इन्हीं तस्वीरों का इस्तेमाल नेहरू के चरित्र पर ऊँगली उठाने के लिए किया जा रहा है |   ज्ञात रहे की भारतीय जनता पार्टी के आई.टी. विंग के प्रमुख अमित मालवीय इन तस्वीरों के इस्तेमाल से   पंडित नेहरू को सोशल मीडिया पर बदनाम करने में काफी सक्रिय रहे हैं |   इस से पहले भी अमित मालवीय ने नेहरू के सन्दर्भ से यही विषय पर अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर नेहरू को टारगेट करने की कोशिश की थी । नेहरू को उनकी भांजी नयनतारा सहगल की तस्वीर के साथ जोड़ गलत सन्दर्भ में वायरल करने की कोशिश की थी। बूम ने इस कहानी पर एक रिपोर्ट लिखी है जिसे यहाँ पढ़ा जा सकता है।  

Related Stories