HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों को गालियाँ देता ये शख़्स साक्षी मिश्रा का पति अजितेश नहीं है

दस महीने पुराना यह वीडियो दरअसल है तो बरेली से पर पुलिस कर्मियों को गालियाँ देता दिख रहा शख़्स समाजवादी युवजन सभा का अध्यक्ष वैभव गंगवार है

By - Saket Tiwari | 18 July 2019 1:34 PM GMT

फ़ेसबुक पर एक वीडियो क्लिप वायरल है जिसमें एक शख़्स अपने साथियों के साथ एक पुलिस थाने में वहाँ मौजूद पुलिस वालों को भद्दी-भद्दी गालियां देता दिखाई दे रहा है | यह व्यक्ति पुलिस कर्मियों को तबादले से लेकर भीड़ इकठ्ठा करने तक की धमकी दे रहा है एवं लगातार बदसलूकी कर रहा है | क्लिप के साथ दावा किया जा रहा है की यह साक्षी मिश्रा का पति अजितेश कुमार है | यह दावा झूठा है एवं वीडियो का साक्षी और अजितेश से कोई नाता नहीं है |

वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'ये हैं साक्षि मिश्रा के पति कमजोर और निहायत सीधे साधे इंसान जो डर के मारे थर थर कांप रहे हैं। अरे हाँ एक बात तो भूल ही गया ये दलित भी हैं। भगवान ऐसा पति उन सबकी बेटियों को दे जिसको ये नेक दिल इंसान लगते हैं!! शुभकामनाएं…'

इन पोस्ट्स को आप यहाँ और यहाँ देखें एवं इनके आर्काइव्ड वर्शन क्रमशः यहाँ और यहाँ देखें |

फ़ेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट
फ़ेसबुक पर इस पोस्ट को हज़ारों की संख्या में देखा गया है

साक्षी मिश्रा बरेली (उत्तर प्रदेश) के भाजपा विधायक की बेटी हैं | मिश्रा ने हाल ही में अपने घर वालों की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ एक दलित युवक अजितेश कुमार से शादी की है | शादी के दो दिन बाद साक्षी-अजितेश ने दो वीडिओज़ रिलीज़ किये जिसमे उन्होंने मदद की गुहार लगायी है | साक्षी ने वीडियो में साफ़ साफ़ कहा की उन्हें और उनके पति को उनके पिता और भाई से जान का खतरा है | साक्षी के पिता को इस प्रेम सम्बन्ध से नाराज़गी इसलिए थी क्योंकि अजितेश दलित समाज से हैं | प्रेमी जोड़े ने वीडियो में यह भी कहा की उन्हें मारे जाने का भी डर है इसलिए वो सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं |

हालांकि साक्षी के इस वीडियो के बाद कई तरह के फ़र्ज़ी दावों के साथ अजितेश और साक्षी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है | कई तरह के दावों में अजितेश के चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं | यह वीडियो भी उसी कड़ी में एक है |

फ़ैक्ट चेक

बूम ने इस वीडियो के स्क्रीन ग्रैब के साथ रिवर्स इमेज सर्च किया | हमने पाया की यह एक पुरानी घटना है | यांडेक्स पर एक लेख भी मिला जिसके शीषर्क में लिखा है 'अखिलेश यादव के सहयोगी की गुंडई' | वीडियो में गालियां देते शख़्स को 'समाजवादी पार्टी' कहते सुना जा सकता है | खोज करने पर मालुम होता है की यह शख़्स समाजवादी युवजन सभा बरेली के जिलाध्यक्ष वैभव गंगवार है |

यांडेक्स पर मिला लेख जिसमें अखिलेश यादव का सन्दर्भ देख सकते हैं

साथ ही साथ हमने गूगल पर वैभव गंगवार के नाम से सर्च किया तो बरेली में 2018 के एक मामले पर कई लेख मिले | उस वक़्त किसी ज़मीनी मामले को लेकर वैभव पुलिस स्टेशन में गाली गलौच और अपनी पहुंच दिखाता नज़र आता है | यूट्यूब पर भी हमें 2018 के वीडियो मिले जिसपर मुख्य धारा की मीडिया ने कई लेख लिखे एवं वीडियो प्रकाशित किये |

न्यूज़ 18 का स्क्रीन शॉट

इस घटना के बाद पुलिस ने कहा था की जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी |

Full View

इस मामले के बारे में और पढ़ने के लिए यहाँ पढ़ें |

Related Stories